Alankar Agnihotri Controversy: अलंकार अग्निहोत्री को निजी वाहन से बरेली के बाहर ले जाया गया, समर्थकों का लगा जमावड़ा

(रिपोर्टर - दीपक कुमार) बरेली में निलंबित सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री को हाउस अरेस्ट किया गया। एडीएम कैंपस से बाहर जाने पर रोक है। समर्थकों की भीड़ और भारी पुलिस बल तैनात।

Alankar Agnihotri Controversy House Arrest allegation statement update Bareilly up government hindi news

Alankar Agnihotri House Arrest: बरेली के निलंबित सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि उन्हें हाउस अरेस्ट करके रखा गया है। ADM कैंपस से बाहर जाने पर रोक लगाई गई है। अलंकार अग्निहोत्री ने आशंका जताई है कि देर रात उन्हें अज्ञात जगह पर ले जाया जा सकता है। ADM कैंपस के बाहर बड़ी संख्या में अलंकार अग्निहोत्री के समर्थक मौजूद हैं।

अग्निहोत्री बोले- ADM कंपाउंड को बनाया मिनी जेल

alankar
ADM कंपाउंड के गेट के अंदर से बात करते अलंकार अग्निहोत्री

अलंकार अग्निहोत्री ने कहा कि अभी मैं अंदर ही हाउस अरेस्ट हूं। ADM कंपाउंड को एक मिनी जेल के रूप में कन्वर्ट कर दिया गया है। मैं बाहर नहीं निकल सकता। उन्होंने कहा कि मेरे राइट हैं कि मैं विचरण कर सकता हूं। अब मुझे बाहर नहीं जाने दिया जा रहा है तो मेरे फंडामेंटल राइट्स का उल्लंघन है। हमारे सबके नंबर सर्विलांस पर हैं। मैं बजरंगबली का भक्त हूं, अपनी एक आयु लेकर आया हूं। जब आया था तो ईश्वर का आशीर्वाद था और जब जाऊंगा तो वो भी ईश्वर की मर्जी से जाऊंगा। मुझे कोई डर नहीं है।

इस्तीफा देने के बाद सस्पेंड किए गए अग्निहोत्री

बरेली सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने 26 जनवरी को सरकार की नीतियों का विरोध का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद यूपी सरकार ने 26 जनवरी की शाम अलंकार अग्निहोत्री को सस्पेंड करने का ऑर्डर जारी कर दिया था। 27 जनवरी, मंगलवार को सुबह अलंकार अग्निहोत्री ने कलेक्ट्रेट गेट पर धरना प्रदर्शन किया था।

बरेली डीएम पर लगाए थे गंभीर आरोप

26 जनवरी को बरेली सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने इस्तीफे के बाद बरेली डीएम पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा कि मुझे DM आवास में बंधक बनाकर रखा। सरकारी आवास 2 घंटे में खाली करने को कहा है। लखनऊ से कॉल आई जिस पर मेरे लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया। कहा गया कि (अपशब्द) पंडित पागल हो गया है।

ये खबर भी पढ़ें:यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ बोले: जो लोग दंगाइयों के हमपरस्त, उनके सामने नाक रगड़ते थे, वे नाराज और बेचैन हैं

लखनऊ से किसने किया फोन ?

अलंकार अग्निहोत्री ने कहा कि लखनऊ से कॉल आई है। इनके कॉल रिकॉर्ड चेक कराइए कि किसने बोला है। (अपशब्द) पंडित पागल हो गया है। वहीं बरेली डीएम ने सभी आरोपों को सिरे से नकार दिया था।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबर:अब डिप्टी कमिश्नर ने दिया इस्तीफा: सीएम योगी पर शंकराचार्य की टिप्पणी के आहत अधिकारी, बोले– योगी मेरे बॉस हैं

शंकराचार्य विवाद और UGC नियमों के विरोध में दिया था इस्तीफा

26 जनवरी को बरेली सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने शंकराचार्य विवाद और UGC नियमों को लेकर यूपी सरकार की नीतियों के विरोध में इस्तीफा दिया था। इसके बाद उन्होंने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से फोन पर बातचीत भी की थी।

अलंकार अग्निहोत्री को निजी वाहन से बरेली के बाहर ले जाया गया

निलंबित सिटी मजिस्ट्रेट को पुलिस सुरक्षा में निकाला गया. एडीएम गेट पर तमाम समर्थक गाड़ी के आगे खड़े हुए. कड़ी मशक्कत के बाद सिटी मजिस्ट्रेट को पुलिस और प्रशासन ने निकाला. समर्थक शब्द पर लेट के गाड़ी आगे जाने नहीं दे रहे थे. अपने लोगो के साथ कानपुर के लिए अलंकार अग्निहोत्री रवाना हो गए. बरेली में 26 जनवरी के दिन अलंकार अग्निहोत्री के इस्तीफा देने और फिर उनको निलंबित किए जाने के बाद से प्रशासन में खलबली मची हुई है। निलंबन के बाद भी अलंकार अग्निहोत्री ने सरकारी आवास नहीं छोड़ा था। बुधवार को पुलिस प्रशासन की टीम उनको निजी वाहन से बरेली के बाहर लेकर गई है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article