
pm modi dhwaja rohan
Ayodhya Ram Mandir Dhwajarohan LIVE: अयोध्या (Ayodhya) के राम मंदिर (Ram mandir) में धर्म ध्वजारोहण कार्यक्रम हो रहा है। अभिजीत मुहूर्त के शुभ समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर भगवा ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के साथ ही पूरा परिसर जय श्री राम के नारों से गुंजायमान हो उठा। इससे पहले प्रधानमंत्री ने सरसंघचालक मोहन भागवत के साथ सभी मंदिरों में दर्शन और पूजा-अर्चना की।
- Nov 25, 2025 12:30 IST
पीएम मोदी बोले- आज 500 साल की यज्ञ अग्नि शांत हुई
पीएम मोदी ने कहा, "आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है। हर राम भक्त के हृदय में अद्वितीय संतोष है, असीम कृतज्ञता है, अपार अलौकिक आनंद है। सदियों के घाव भर रहे हैं, सदियों की वेदना आज विराम पा रही है। सदियों का संकल्प आज सिद्धि को प्राप्त हो रहा है। आज उस यज्ञ की पूर्णाहुति है जिसकी अग्नि 500 वर्षों तक प्रज्वलित रही।"
- Nov 25, 2025 12:26 IST
सीएम योदी बोले- भव्य राम मंदिर 140 करोड़ भारतीयों की आस्था और आत्मसम्मान का प्रतीक
- Nov 25, 2025 12:18 IST
सर संघचालक मोहन भागवत ने कहा कि आज का दिन हम सभी के लिए अत्यंत सार्थक
- Nov 25, 2025 11:56 IST
पीएम मोदी ने मोहन भागवत के साथ शिखर पर फहराया भगवा ध्वज
प्रधानमंत्री मोदी और आरएसएस सरसंघचालक मोहन भागवत ने पवित्र श्री राम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर औपचारिक रूप से भगवा ध्वज फहराया, जो मंदिर निर्माण के पूर्ण होने का प्रतीक है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उनके साथ मौजूद हैं।
10 फीट ऊँचा और 20 फीट लंबा समकोण त्रिभुजाकार ध्वज, भगवान श्री राम के तेज और पराक्रम का प्रतीक, एक तेजस्वी सूर्य की छवि के साथ, कोविदारा वृक्ष की छवि के साथ अंकित है। पवित्र भगवा ध्वज गरिमा, एकता और सांस्कृतिक निरंतरता का संदेश देता है।
- Nov 25, 2025 11:34 IST
पीएम ने और मोहन भागवत के साथ रामलला के दरबार में किए दर्शन
प्रधानमंत्री मोदी और सर संघचालक मोहन भागवत के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रामलला के दरबार में शीश नवाया। दर्शन के बाद पूजा अर्चना की है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us