Uttar Pradesh Global Investors Summit 2023: आज उत्तरप्रदेश के लिए इतिहास का बड़ा दिन ! विकास के लिए मील का पत्थर

आज शुक्रवार को उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 का उद्घाटन किया।

Uttar Pradesh Global Investors Summit 2023: आज उत्तरप्रदेश के लिए इतिहास का बड़ा दिन !  विकास के लिए मील का पत्थर

लखनऊ। Uttar Pradesh Global Investors Summit 2023 आज शुक्रवार को उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 का उद्घाटन किया। जहां पर उनके साथ केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल रिलायंस ग्रुप के चेयरमेन और मैनेंजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी भी मौजूद रहे है।

मील का पत्थर साबित होगी समिट

यहां पर उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट पर राज्य के मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि, आज उत्तर प्रदेश के इतिहास में बहुत बड़ा दिन है। 6 सालों में उत्तर प्रदेश निवेश का हब बनकर उभरा है। आज 27 लाख करोड़ के निवेश के MoU साइन हो रहे हैं, जो उत्तर प्रदेश के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

वित्त मंत्री का बयान

यहां पर उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट पर राज्य के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि, सुरक्षा की दृष्टि से उत्तर प्रदेश को लोग सबसे अच्छा मानते हैं। अच्छे काम के बल पर योगी सरकार दोबारा सत्ता में आई, लोगों का विश्वास बढ़ा है और ये उसी का उदाहरण है कि आज यहां निवेश करने के लिए लोग उत्सुक हैं।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article