Best State Award: अंतर्देशीय मत्स्य पालन वर्ग में उत्तरप्रदेश का छाया नाम, मिला सर्वश्रेष्ठ का दर्जा

उत्तर प्रदेश ने अंतर्देशीय मत्स्य पालन वर्ग में सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार जीता है।यह पुरस्कार अहमदाबाद में 21 नवंबर को मिलेगा।

Best State Award: अंतर्देशीय मत्स्य पालन वर्ग में उत्तरप्रदेश का छाया नाम, मिला सर्वश्रेष्ठ का दर्जा

लखनऊ।  Best State Award उत्तर प्रदेश को अंतर्देशीय मत्स्य पालन वर्ग में सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार मिला है। यह पुरस्कार 21 नवंबर को गुजरात के अहमदाबाद में होने जा रहे वैश्विक मत्स्य पालन सम्मेलन 2023 के दौरान दिया जाएगा।

21 नवंबर को मिलेगा अवॉर्ड

मत्स्य पालन विभाग के विशेष सचिव प्रशांत शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश ने अंतर्देशीय मत्स्य पालन वर्ग में सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार जीता है। यह पुरस्कार अहमदाबाद में 21 नवंबर को होने वाले वैश्विक मत्स्य पालन सम्मेलन 2023 के दौरान दिया जाएगा।

यहां लोक भवन में मंत्री संजय निषाद ने संवाददाताओं से कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप मत्स्य विभाग की योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू किया गया है।

मछली उत्पादन में हुई है बढ़ोत्तरी

इसके परिणाम स्वरूप पिछले साढ़े छह सालों में इस राज्य में मछली उत्पादन में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है। निषाद ने कहा कि यह प्रदेश के मुख्यमंत्री की दूरदृष्टि का ही परिणाम है कि राज्य ने अंतर्देशीय मत्स्य पालन में सर्वोत्तम राज्य का पुरस्कार जीता है। उन्होंने बताया कि मछली उत्पादन पिछले वर्ष 8.09 लाख मीट्रिक टन था जो बढ़कर इस वर्ष 9.15 लाख मीट्रिक टन पर पहुंच गया है।

Best State Award, Inland Fisheries, UP News, CM Yogi Adityanath

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article