Advertisment

उत्‍तर प्रदेश: कोविड-19 के 15 और मरीज़ों की मौत, संक्रमण के 482 नये मामले

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

लखनऊ, 15 जनवरी (भाषा) उत्‍तर प्रदेश में कोविड-19 से पिछले 24 घंटे में 15 और मरीजों की मौत हो गई, जबकि वायरस संक्रमण के 482 नये मामले भी सामने आए हैं।

Advertisment

शुक्रवार को अपर मुख्‍य सचिव स्‍वास्‍थ्‍य अमित मोहन प्रसाद ने पत्रकारों को बताया कि कोविड-19 से मरने वाले मरीजों की कुल संख्या बढ़ कर 8,558 हो गई है। वहीं, संक्रमितों की कुल संख्‍या बढ़कर 5,95,614 हो गई है।

प्रसाद ने बताया कि राज्‍य में कोविड के उपाचाराधीन मरीज़ों की संख्‍या अभी 9,581 है, जबकि अब तक 5,77,475 मरीजों को उपचार के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई।

उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक 2.59 करोड़ से अधिक नमूनों की जांच की गई है।

Advertisment

भाषा आनंद सुभाष

सुभाष

Advertisment
चैनल से जुड़ें