/bansal-news/media/media_files/2026/02/09/new-poster-1-48-2026-02-09-11-42-37.jpg)
YouTube Ads Free Trick: YouTube आज हमारी रोज़मर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा बन गया है। कोई गाना सुनना या देखना हो, न्यूज़ देखनी हो या कोई जरूरी जानकारी चाहिए हो, सब कुछ YouTube पर मिल जाता है। लेकिन जैसे ही हम कोई वीडियो देखना शुरू करते हैं, उसने बार-बार आने वाले Ads सारा मज़ा किरकिरा कर देते हैं।
YouTube Ads से पाएं छुटकारा
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/09/whatsapp-image-2026-2026-02-09-11-38-55.jpeg)
अगर आप भी हर वीडियो के बीच आने वाले Ads से परेशान हैं, तो यह खबर आपके लिए मददगार हो सकती है। ज़्यादातर लोगों को लगता है कि बिना पैसे खर्च किए YouTube Ads से छुटकारा पाना नामुमकिन है, लेकिन सच्चाई कुछ और ही है। दरअसल, एक ऐसा स्मार्ट और सुरक्षित तरीका भी है, जिसके बारे में करीब 99% यूज़र्स को जानकारी ही नहीं होती।
सबसे अच्छी बात यह है कि इस ट्रिक में न तो किसी गैरकानूनी ऐप की जरूरत पड़ती है और न ही किसी मॉड APK या रिस्की Ad-blocker का सहारा लेना होता है। यानी की आपका अकाउंट भी सुरक्षित रहता है और फोन को भी कोई खतरा नहीं होता।
बिज़नेस मॉडल Ads पर टिका होता है YouTube
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/09/whatsapp-image-2026-2026-02-09-11-39-58.jpeg)
दरअसल, YouTube का पूरा बिज़नेस मॉडल Ads पर टिका हुआ होता है। फ्री यूज़र्स को वीडियो शुरू होने से पहले या बीच में और कभी-कभी अंत में भी विज्ञापन देखने पड़ते हैं। इसी झुंझलाहट के कारण कई लोग गलत तरीकों की तरफ चले जाते हैं, जिससे अकाउंट बैन होने या डेटा चोरी जैसी समस्याएं खड़ी हो सकती हैं।
लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि YouTube के कुछ ऐसे ऑफिशियल फीचर्स और सेटिंग्स हैं, जिनका सही इस्तेमाल करके आप Ads का असर काफी हद तक कम कर सकते हैं। उदाहरण के तौर पर, कुछ खास कंटेंट कैटेगरी और वीडियो टाइप ऐसे होते हैं, जिन पर या तो बहुत कम Ads आते हैं या बिल्कुल नहीं आते।
इसके साथ ही, अगर आप वीडियो को किसी खास ब्राउज़र मोड या YouTube के दूसरे ऑफिशियल प्लेटफॉर्म के जरिए देखते हैं, तो विज्ञापनों का अनुभव पहले से काफी बेहतर हो जाता है। यही कारण है कि कई स्मार्ट यूज़र्स बिना YouTube Premium लिए भी लगभग Ads-free एक्सपीरियंस का मज़ा ले रहे हैं।
Google अकाउंट की Ad Settings
एक और जरूरी बात यह है कि YouTube पर Ads दिखना आपकी लोकेशन, देखने की आदतों और अकाउंट एक्टिविटी पर भी निर्भर करता है। अगर आप अपने Google अकाउंट की Ad Settings में जाकर पर्सनलाइज्ड Ads को लिमिट कर देते हैं, तो विज्ञापनों की संख्या अपने आप कम हो जाती है। इससे लंबे और बार-बार आने वाले Ads से काफी राहत मिलती है, हालांकि Ads पूरी तरह खत्म नहीं होते। लेकिन काफी हद तक कम हो जाएंगे।
इतना ही नहीं, YouTube पर कई ऐसे क्रिएटर्स भी होते हैं, जो अपने वीडियो में Ads को खुद ही कम रखते हैं या पूरी तरह बंद कर देते हैं। ऐसे चैनल्स को फॉलो करने पर वीडियो देखने का अनुभव काफी स्मूथ हो जाता है। अगर आप थोड़ी समझदारी से YouTube का इस्तेमाल करें और सही सेटिंग्स व तरीकों को अपनाएं, तो Ads से होने वाली झुंझलाहट काफी हद तक कम की जा सकती है। जरूरी नहीं कि हर बार YouTube Premium ही एकमात्र रास्ता हो कभी-कभी सही जानकारी और स्मार्ट इस्तेमाल ही सबसे बड़ा जुगाड़ साबित होता है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us