Gaming News: गेमर्स के लिए खुशखबरी! अब फ्री में खेल सकेंगे महंगे से महंगे गेम, गूगल प्ले स्टोर में आने वाले है शानदार फीचर

Free Game Trial: अगर आप भी मोबाइल गेमिंग के शौकीन हैं, तो यह खबर आपके चेहरे पर मुस्कान ला सकती है। अब जल्द ही एंड्रॉयड यूजर्स बिना पैसे खर्च किए  महंगे से महंगे गेम खेल पाएंगे।

new poster 1 (95)

Free Game Trial: अगर आप भी मोबाइल गेमिंग के शौकीन हैं, तो यह खबर आपके चेहरे पर मुस्कान ला सकती है। अब जल्द ही एंड्रॉयड यूजर्स बिना पैसे खर्च किए  महंगे से महंगे गेम खेल पाएंगे।  दरअसल, गूगल प्ले स्टोर एक नए फीचर पर काम कर रहा है। जिसमें यूजर किसी भी पेड गेम को खरीदने से पहले फ्री में उस गेम को ट्राय कर पाएंगे।

क्या है नया फीचर?

wizards

जानकारी के अनुसार, गूगल प्ले स्टोर में आने वाले इस फीचर का नाम ‘Try Before You Buy’ बताया जा रहा है। जिससे यूजर को जो गेम अच्छे लगते हैं और जो वो खरीदने का सोच रहे हैं वह उस गेम को फ्री में खेल सकेंगे। ट्रायल के दौरान गेम के सभी मोड्स और फीचर्स यूजर के लिए अनलॉक रहेंगे। 

अभी क्या है नियम?

अभी गूगल प्ले स्टोर पर दो तरह के गेम मिलते हैं। एक फ्री गेम और दूसरा वन-टाइम परचेज गेम। जिसमें वन-टाइम परचेज गेम में यूजर को एक बार पैसे देने पड़ते हैं, जिसके बाद उसे पूरे गेम का एक्सेस मिल जाता है। हालांकि, इन गेम्स को खरीदने से पहले ट्राय करने का कोई ऑप्शन अभी तक मौजूद नहीं है।

कैसे काम करेगा यह फ्री ट्रायल?

नए फीचर में गेम ओपन करते ही ट्रायल टाइम की काउंटिंग शुरू हो जाएगी। ट्रायल का समय कितना होगा, यह पूरी तरह गेम डेवलपर तय करेगा। अच्छी बात यह है कि, इस दौरान यूजर को गेम का पूरा अनुभव मिलेगा, जिससे वह सही फैसला ले सकेगा।

क्या होगा यूजर्स को फायदा?

अब तक गेम खरीदने के बाद अगर वह पसंद नहीं आता था, तो यूजर का पैसा उसे खरीदने में खराब हो जाता था। लेकिन अब इस नए फीचर से यूजर पहले ही गेमप्ले एक्सपीरियंस ले सकेगा। जिससे अगर उसे ये गेम अच्छा नहीं लगेगा तो वो उसे नहीं खरीदेगा। और अगर गेम पसंद आया तो वह उसे खरीद सकता है। 

कब होगा रोलआउट?

गूगल की ओर से अभी इस फीचर की आधिकारिक लॉन्च डेट सामने नहीं आई है। लेकिन बताया जा रहा है कि इसे जल्द ही एंड्रॉयड यूजर्स के लिए पेश किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: Aaj ka Rashifal 9 Jan 2026: मेष के लिए दिन होगा खास, वृष वाले साझेदारी में कर सकते हैं नए काम की शुरुआत, मिथुन कर्क दैनिक राशिफल

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article