Advertisment

पड़ोसी देशों को कोविड-19 टीकों की आपूर्ति करने के लिए अमेरिकी सांसद ने भारत की सराहना की

author-image
Bhasha
ब्रिटेन ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए कोविड-19 की जांच अनिवार्य की

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 15 जनवरी (भाषा) अमेरिका के एक वरिष्ठ सांसद ने पड़ोसी देशों और दुनिया में अपने सहयोगी देशों को कोविड-19 टीके की आपूर्ति करने की भारत की योजना की सराहना की है।

Advertisment

सांसद ब्रैड शरमन ने ट्वीट किया, ‘‘यह देखकर अच्छा लगा कि हमारा सहयोगी देश भारत कोविड-19 टीकों की लाखों खुराक को खरीद रहा है और स्वदेश में निर्मित टीकों की अपने पड़ोसियों और दुनियाभर में सहयोगी देशों को आपूर्ति कर रहा है।’’

शरमन ने कहा, ‘‘भारत दुनिया में सबसे बड़े टीका निर्माता देशों में से एक है। ऐस वक्त में जब समूचे अंतरराष्ट्रीय समुदाय को इसकी सख्त जरूरत है तब भारत ने इस महामारी से निपटने में दुनिया की मदद के लिए कदम बढ़ाया है।’’

भारत की कोविड-19 टीकों की लाखों खुराक खरीदने और नेपाल, बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान, सेशेल्स तथा मॉरीशस में इनकी आपूर्ति कराने की योजना है।

Advertisment

भाषा सुरभि रंजन

रंजन

Advertisment
चैनल से जुड़ें