Advertisment

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ट्रंप के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने के लिए ‘‘कार्यवाही करेगी’’: पेलोसी

author-image
Bhasha
ब्रिटेन ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए कोविड-19 की जांच अनिवार्य की

वाशिंगटन, 11 जनवरी (एपी) अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की स्पीकर नैंनी पेलोसी ने कहा है कि सदन देश के निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ महाभियोग चलाने वाला विधेयक लाने की ‘‘कार्यवाही करेगा’’।

Advertisment

पेलोसी ने अपने सहकर्मियों को रविवार रात को भेजे एक पत्र में यह घोषणा की।

अगर महाभियोग प्रस्ताव प्रतिनिधि सभा में पारित हो जाता है तो यह सुनवाई के लिए सीनेट जाएगा। सीनेट में सदस्य जूरी की तरह काम करेंगे और ट्रंप को बरी करने या दोषी ठहराने के लिए मतदान करेंगे।

अगर ट्रंप को दोषी ठहराया जाता है तो उन्हें पद से हटा दिया जाएगा और उनका स्थान उपराष्ट्रपति लेंगे जो फिलहाल माइक पेंस हैं।

Advertisment

उल्लेखनीय है कि कैपिटल बिल्डिंग (अमेरिकी संसद भवन) में ट्रंप के समर्थकों ने धावा बोला था और हिंसा की थी जिसमें कैपिटल पुलिस के एक अधिकारी तथा चार अन्य लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद से ट्रंप के खिलाफ महाभियोग चलाने की मांग उठने लगी है।

एपी सिम्मी सुरभि

सुरभि

Advertisment
चैनल से जुड़ें