Advertisment

अमेरिका ने मानवाधिकार उल्लंघनों का हवाला देकर क्यूबा पर प्रतिबंध लगाया

author-image
Bhasha
ब्रिटेन ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए कोविड-19 की जांच अनिवार्य की

हवाना, 16 जनवरी (एपी) अमेरिका के वित्त विभाग ने क्यूबा के गृह मंत्रालय और उसके नेता पर मानवाधिकारों के गंभीर उल्लंघन का आरोप लगाते हुए उन पर पाबंदियां लगाई हैं।

Advertisment

वित्त विभाग के इस कदम से क्यूबा के मंत्रालय और उसके प्रमुख ब्रिगेडियर जनरल लाजारो अल्बर्टो अलवारेज कासास के अमेरिका में मौजूद बैंक खातों पर रोक लग जाएगी तथा अमेरिकी कंपनियों के साथ उनके व्यवसायिक कामकाज पर भी पाबंदी होगी।

वित्त मंत्री स्टीवन मनुचिन ने शुक्रवार को एक वक्तव्य में कहा, ‘‘क्यूबा तथा दुनियाभर में मानवाधिकारों से जुड़े संकटों को दूर करने के लिए अमेरिका हर संभव प्रयास करता रहेगा।’’

अमेरिका की सरकार की ओर से जारी विज्ञप्ति में क्यूबा के असंतुष्ट नेता जोस डेनियल फेरर के मामले का जिक्र किया गया है जिन्हें गृह मंत्रालय के अधीन आने वाली जेल में कैद करके रखा गया है। ऐसी खबरें हैं कि फेरर का उत्पीड़न किया गया, उनसे मारपीट हुई तथा उन्हें जेल में चिकित्सा सुविधा मुहैया करवाने से भी इनकार कर दिया गया।

Advertisment

क्यूबा की सरकार असंतुष्टों पर आरोप लगाती है कि उन्हें अमेरिकी समूहों की ओर से पैसा मिल रहा है जो समाजवादी सरकार को बदनाम करना चाहते हैं।

इससे पहले, गत सितंबर में अमेरिकी विदेश विभाग ने क्यूबा के पूर्व राष्ट्रपति तथा क्यूबा की कम्युनिस्ट पार्टी के नेता राऊल कास्त्रो एवं उनके चार बच्चों पर प्रतिबंध लगाए थे।

एपी मानसी रंजन

रंजन

Advertisment
चैनल से जुड़ें