Advertisment

MP Kisan Protest: सरकार से MSP पर फसलों की खरीदी की मांग, नहीं माने तो जिला मुख्यालयों पर करेंगे आंदोलन

Madhya Pradesh Bhartiya Kisan Sangh Urad Moong MSP Protest: मध्यप्रदेश में 10 जून, मंगलवार को तहसील स्तर पर भारतीय किसान संघ सड़कों पर उतर आया। उड़द और मूंग सहित अन्य फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी की मांग की। भारतीय किसान संघ ने मध्यप्रदेश सरकार को चेताया हैं कि 6 दिन में मांगों को पूरा नहीं किया तो जिला मुख्यालयों पर आंदोलन किए जाएंगे।

author-image
sanjay warude
Madhya Pradesh Bhartiya Kisan Sangh Urad Moong MSP Protest (1)

Madhya Pradesh Bhartiya Kisan Sangh Urad Moong MSP Protest (1)

Madhya Pradesh Bhartiya Kisan Sangh Urad Moong MSP Protest: मध्यप्रदेश में 10 जून, मंगलवार को तहसील स्तर पर भारतीय किसान संघ सड़कों पर उतर आया। उड़द और मूंग सहित अन्य फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी की मांग की। भारतीय किसान संघ ने मध्यप्रदेश सरकार को चेताया हैं कि 6 दिन में मांगों को पूरा नहीं किया तो जिला मुख्यालयों पर आंदोलन किए जाएंगे।

Advertisment

उड़द मूंग की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी न होने के कारण प्रदेश के 16 से अधिक जिलों के किसान परेशान हैं। जिसको लेकर कुछ जिलों में किसानों ने स्वप्रेरणा से आंदोलन छेड़ रखा है। प्रदेश अध्यक्ष कमल सिंह आंजना ने कहा कि उड़द, मूंग सहित अन्य फसलों की एमएसपी पर खरीदी करना चाहिए। शांतिपूर्ण तरीके से प्रदेशभर में प्रदर्शन किए गए। इसके बाद भी यदि सरकार नहीं सुनेगी तो प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर ट्रैक्टर रैली जैसे उग्र प्रदर्शन करेंगे। मुख्यमंत्री मोहन यादव तक किसानों की मांग पहुंचाई हैं।

Madhya Pradesh Bhartiya Kisan Sangh Urad Moong MSP Protest (1)

मंडी अधिनियम की धारा 36(3) का हो पालन

भारतीय किसान संघ के प्रदेश महामंत्री चंद्रकांत गौर ने कहा कि मंडी अधिनियम की धारा 36(3) के अनुसार मंडी प्रांगण में ऐसी कृषि उपज जिसका सरकार ने एमएसपी घोषित किया है। मंडी परिसर में उस उपज के नियत घोषित एमएसपी से कम पर बोली नहीं होने दी जाएगी। ऐसा एक आदेश पहले नर्मदापुरम जिले में जारी किया गया था।

यह खबर भी पढ़ें: MP Patwari RI Transfer 2025: एक ही तहसील से 33 पटवारी हटाए, 4 राजस्व निरीक्षकों का भी तबादला, 3 साल से जमे थे पटवारी

Advertisment

मूंग खरीदी में आनाकानी कर रही सरकार

भारतीय किसान संघ प्रदेश मंत्री योगेंद्र सिंह भाम्भू ने कहा उड़द, मूंग सहित अन्य उपज का एमएसपी तय है। मंडी में इससे कम पर नहीं खरीद सकते। लेकिन खराब बताकर एमएसपी से कम दाम में खरीदी जा रही हैं। ठगी का खेल चल रहा। भारतीय किसान संघ प्रांतीय सदस्य जगदीश पाटिल ने कहा- सरकार मूंग खरीदी में अनाकानी कर रही है। अब कह रहे है कि इस मूंग में जहर ज्यादा है। प्रमाण दे सरकार कि इसमें जहर है। सरकार जैविक दवाई बनाएं।

MSP से कम में खरीदी कार्रवाई होना चाहिए

भारतीय किसान संघ मध्य प्रान्त जैविक प्रमुख सूरजसिंह ठाकुर कहते हैं कि सरकार हर साल मूंग खरीदी पर रोक लगा रही। सरकार को जैविक खेती पर बढ़ाना चाहिए। बहुराष्ट्रीय कंपनियों और प्रतिबंध लगाए। ताकि कैमिकलयुक्त दवाई का उपयोग कम हो। प्रांत कार्यकारिणी सदस्य घनश्याम जायसवाल ने कहा- एमएसपी से नीचे खरीदी पर कार्रवाई होना चाहिए।

हमें XFacebookWhatsAppInstagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।
Advertisment

MP News: तुअर दाल पर नहीं लगेगा मंडी टैक्स, महाराष्ट्र से आने वाली दाल पर टैक्स में छूट, दाल मिलों को मिलेगा प्रोत्साहन

MP Kisaan Toor Daal Mandi Tax Discount

MP Kisaan Toor Daal Mandi Tax Discount: मध्य प्रदेश सरकार ने तुअर दाल को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। इस फैसले का लाभ राज्य के किसानों, व्यापारियों और खरीदारों को मिलेगा। अब महाराष्ट्र से मध्य प्रदेश में आने वाली तुअर की दाल पर मंडी टैक्स नहीं लगाया जाएगा। पूरी खबर पढ़ने क्लिक करें...

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें