UPTET Exam 2021: पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, प्रिंटिंग प्रेस मालिक समेत 2 दर्जन लोग गिरफ्तार

UPTET Exam 2021: पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, प्रिंटिंग प्रेस मालिक समेत 2 दर्जन लोग गिरफ्तार UPTET Exam 2021: Big action in paper leak case, 2 dozen people including printing press owner arrested

UPTET Exam 2021: पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, प्रिंटिंग प्रेस मालिक समेत 2 दर्जन लोग गिरफ्तार

नोएडा। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा-2021 (UPTET Exam 2021) के पेपर लीक होने के मामले में उत्तर प्रदेश एसटीएफ (नोएडा इकाई) ने दिल्ली स्थित एक प्रिंटिंग प्रेस के मालिक को गिरफ्तार किया है। इस मामले में थाना सूरजपुर में एसटीएफ के द्वारा विभिन्न प्रिंटिंग प्रेस के मालिकों के खिलाफ गैंगस्टर ऐक्ट के तहत मामला दर्ज कराया गया है।

उत्तर प्रदेश विशेष कार्य बल (एसटीएफ) की नोएडा इकाई के पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजकुमार मिश्रा ने बताया कि 28 नवंबर 2021 को उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा होनी थी। परीक्षा वाले दिन प्रश्न पत्र सोशल मीडिया पर आ गया। उन्होंने बताया कि इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने परीक्षा रद्द कर दी, तथा पेपर लीक करवाने में शामिल कई लोगों को उत्तर प्रदेश में विभिन्न जगहों से गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच कर रही एसटीएफ ने टीईटी परीक्षा के दिल्ली में पेपर छापने वाली प्रिंटिंग प्रेस के मालिक राय अनूप प्रसाद को मंगलवार को गिरफ्तार किया है। वह मूल रूप से गोरखपुर के निवासी हैं। मिश्रा ने बताया कि प्रसाद की दिल्ली के ओखला में प्रिंटिंग प्रेस है। उन्होंने बताया कि जांच में पता चला है कि कोलकाता, नोएडा, दिल्ली में स्थित विभिन्न प्रिंटिंग प्रेस में टीईटी की परीक्षा के प्रश्न पत्र छपवाए गए थे। इस मामले में एसटीएफ की तरफ से पांच प्रिंटिंग प्रेस के संचालकों के खिलाफ थाना सूरजपुर में गैंगस्टर ऐक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ है।

पेपर लीक के बाद UPTET परीक्षा पर सतीश द्विवेदी, बेसिक शिक्षा मंत्री, उप्र ने कहा कि, 'मामले में STF जांच कर रही है। 2 दर्जन लोग गिरफ़्तार हो चुके हैं। मुख्यमंत्री ने रासुका लगाने और कठोर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। जल्द ही परीक्षा तिथि की घोषणा होगी। दिसंबर में ही परीक्षा होगी।'

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article