UPSC Result Topper 2025: प्रयागराज की शक्ति दुबे बनी UPSC टॉपर, भोपाल के क्षितिज आदित्य शर्मा ने 58 वी रैंक की हासिल

UPSC CSE Final Result 2025 Topper Shakti Dubey Update. , जिसमें प्रयागराज की शक्ति दुबे ने टॉप किया है। संघ लोक सेवा आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर परिणाम घोषित किया है।

UPSC Result Topper 2025: प्रयागराज की शक्ति दुबे बनी UPSC टॉपर, भोपाल के क्षितिज आदित्य शर्मा ने 58 वी रैंक की हासिल

UPSC Result Topper 2025: UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2024 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया गया है, जिसमें प्रयागराज की शक्ति दुबे ने टॉप किया है। संघ लोक सेवा आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर परिणाम घोषित किया है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के क्षितिज आदित्य शर्मा (Kshitij Aditya Sharma) ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 58वीं रैंक हासिल की है. इससे पहले उनका चयन भारतीय राजस्व सेवा (IRS) में हुआ था।

publive-image

प्रयागराज की शक्ति दुबे बनीं टॉपर

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की शक्ति दुबे ऑल इंडिया टॉपर बनी हैं। शक्ति ने बायो केमिस्ट्री से 2016 में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। नंबर 2 पर हरियाणा की हर्षिता गोयल रही हैं।

 UPSC CSE 2025 के टॉप 50 टॉपर्स

No.Roll NumberName
10240782शक्ति दुबे
20101571हर्षिता गोयल
30867282डोंगरे अर्चित पराग
40108110शाह मार्गी चिराग
50833621आकाश गर्ग
60818290कोमल पुनिया
76902167आयुषी बंसल
86613295राज कृष्ण झा
90849449आदित्य विक्रम अग्रवाल
105400180मयंक त्रिपाठी
118200949एट्टाबॉयिना साई शिवानी
125809367आशी शर्मा
135912548हेमन्त
140818331अभिषेक वशिष्ठ
151010403बन्ना वेंकटेश
166907627माधव अग्रवाल
170810414संस्कृति त्रिवेदी
182604936सौम्या मिश्रा
190833456विभोर भारद्वाज
202200688त्रिलोक सिंह
210859649दिव्यांक गुप्ता
220865358रिया सैनी
231214507बी शिवचंद्रन
240334811आर रंगमंजू
251202909जी जीई ए एस
266618486शिवांश सुभाष जगाड़े
270410502रोमिल द्विवेदी
287809511ऋषभ चौधरी
291203512सुभाषकार्तिक एस
300109558पंचाल स्मित हसमुखभाई
310510887श्रेया त्यागी
321126194उत्कर्ष यादव
330816777अल्फ्रेड थॉमस
340413837अभि जैन
350840850श्रेयक गर्ग
362613856मुस्कान श्रीवास्तव
370801201शोभिका पाठक
386319367अभिषेक शर्मा
391204543मोनिका आर
403405835इरम चौधरी
410815285सचिन बसवराज गुट्टूर
421221566पवित्रा पी
436616032अवधिजा गुप्ता
440869198मुदिता बंसल
451907228मालविका जी नायर
468203187रावुला जयसिम्हा रेड्डी
471902150नंदना जी पी
480705455रितिका रथ
494108641सौरव सिन्हा
500823200अंकुर त्रिपाठी

कौन है प्रयागराज की शक्ति दुबे

शक्ति दुबे उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की रहने वाली हैं। उन्होंने अपनी स्कूली और कॉलेज की पढ़ाई प्रयागराज में ही पूरी की है। शक्ति ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया और इसके बाद बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से बायोकेमिस्ट्री में पोस्ट-ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की। उन्होंने साल 2016 में पीजी पूरी की थी। इसके बाद वह 2018 से सिविल सर्विस परीक्षा की तैयारी में जुट गईं।

UPSC सिविल सर्विस एग्जाम (CSE) 2024 के मेन्स का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है, जिसे कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। इस साल कुल 1009 उम्मीदवारों का चयन हुआ है, जिनमें जनरल कैटेगरी के 335, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के 109 और OBC कैटेगरी के 318 उम्मीदवार शामिल हैं। इस परीक्षा के इंटरव्यू राउंड 7 जनवरी से शुरू होकर 17 अप्रैल तक आयोजित किए गए थे। UPSC ने मेन्स परीक्षा में सफल हुए 2845 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया था।

CM योगी ने X पर दी बधाई 

https://twitter.com/myogiadityanath/status/1914663309183234136

सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर UPSC टॉपर शक्ति दुबे को बधाई देते हुए लिखा, "प्रतियोगिता में शीर्ष स्थान प्राप्त कर हम सभी का मानवर्धन करने वाली प्रदेश की बेटी शक्ति दुबे को बहुत-बहुत बधाई!"

सीएम योगी ने साथ ही UPSC 2024 में पास हुए सभी अभयर्थियों को भी बधाई दी है। उन्होंने लिखा कि, "संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की बहुप्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा-2024 में सफल सभी अभ्यर्थियों तथा उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई।"

UPSC Result Topper 2025: प्रयागराज की शक्ति दुबे बनी UPSC टॉपर, भोपाल के क्षितिज आदित्य शर्मा ने 58 वी रैंक की हासिल

 UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2024 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया गया है, जिसमें प्रयागराज की शक्ति दुबे ने टॉप किया है। संघ लोक सेवा आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर परिणाम घोषित किया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें 

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article