UPSC CSE Result 2024: पुणे के अर्जित डोंगरे ने हासिल की UPSC में तीसरी रैंक, महाराष्ट्र में किया टॉप

Maharashtra Pune UPSC CSE 2024 Topper Success Story; UPSC 2024 में पुणे के अर्जित डोंगरे ने ऑल इंडिया रैंक 3 हासिल कर महाराष्ट्र का नाम रोशन किया है।

UPSC Result 2024, Topper Archit Parag Dongre Success Story AIR 3 Pune

हाइलाइट्स

  • अर्जित डोंगरे ने UPSC 2024 में हासिल किया तीसरा स्थान।
  • 2023 में अर्जित ने परीक्षा पास कर हासिल की थी 153वीं रैंक।
  • आईटी कंपनी की नौकरी छोड़ शुरू की थी यूपीएससी की तैयारी।

Archit Parag Dongre UPSC 3rd Rank Holder: यूपीएससी में इस साल 1,009 उम्मीदवारों को परीक्षा देने के लिए योग्य घोषित किया था। इस परीक्षा में शक्ति दुबे ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि हर्षिता गोयल दूसरे स्थान पर रहीं और अर्जित डोंगरे ने तीसरा स्थान हासिल कर देशभर में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

कौन हैं अर्जित डोंगरे?

अर्जित डोंगरे मूल रूप से पुणे से हैं। उनकी स्कूली शिक्षा मुंबई में हुई और उन्होंने जूनियर कॉलेज पुणे से किया। इसके बाद उन्होंने VIT वेल्लोर, तमिलनाडु से इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में ग्रैजुएशन किया। ग्रैजुएशन के बाद उन्होंने एक आईटी कंपनी में एक वर्ष तक नौकरी की, लेकिन फिर यूपीएससी की तैयारी के लिए नौकरी छोड़ दी।

यूपीएससी की यह उनकी पहली कोशिश नहीं थी। 2023 में अर्जित ने परीक्षा पास कर 153वीं रैंक हासिल की थी। लेकिन इस बार उन्होंने अपने अनुभव और मेहनत से तीसरी रैंक तक का सफर तय कर लिया।

‘दार्शनिक सोच’ बनी सफलता की कुंजी

अर्जित ने UPSC में फिलॉसफी (दार्शनिक) विषय को वैकल्पिक के रूप में चुना। उनके अनुसार, यह विषय न केवल विचारों को समझने में मदद करता है बल्कि प्रशासनिक सोच को भी विकसित करता है।

पुणे सिविल सेवा तैयारी का केंद्र

दिल्ली के बाद पुणे को भारत में सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी का एक प्रमुख केंद्र माना जाता है। शहर के मध्य भाग में कई कोचिंग क्लासेस और पुस्तकालय स्थित हैं, जहां हजारों छात्र हर साल इस परीक्षा की तैयारी करते हैं। अर्जित ने भी इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए पुणे का नाम रोशन किया है।

UPSC Result Topper 2025: प्रयागराज की शक्ति दुबे बनी UPSC टॉपर, भोपाल के क्षितिज आदित्य शर्मा ने 58 वी रैंक की हासिल

UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2024 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया गया है, जिसमें प्रयागराज की शक्ति दुबे ने टॉप किया है। संघ लोक सेवा आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर परिणाम घोषित किया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें 

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article