Bansal news
  • होम
  • टॉप न्यूज
  • टॉप वीडियो
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • ग्वालियर
    • चंबल
    • जबलपुर
    • रीवा
    • शहडोल
    • नर्मदापुरम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • बिलासपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • सरगुजा
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • रायगढ़
    • जगदलपुर
    • भिलाई
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • कानपुर
    • मेरठ
    • गौतम बुद्धनगर (नोएडा)
    • आगरा
    • मथुरा
    • अयोध्या
    • प्रयागराज
    • गोरखपुर
    • वाराणसी
    • मुरादाबाद
    • बरेली
  • भारत
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • दिल्ली
    • बिहार
    • पंजाब-हरियाणा
    • जम्मू-कश्मीर
    • प.बंगाल
    • गुजरात
  • देश-विदेश
  • राशिफल-शुभ मुहूर्त
    • आज का राशिफल
    • ज्योतिष
    • पंचांग-शुभ मुहूर्त
  • वेब स्टोरी
  • शॉर्ट्स
  • यूटिलिटी
  • लाइफस्टाइल
  • MORE
    • एजुकेशन-करियर
    • करियर टिप्स
    • बजट 2025
    • जॉब्स अपडेट
    • रिजल्ट्स
    • बंसल न्यूज एक्सक्लूसिव
    • धर्म-अध्यात्म
    • बिज़नेस-फायनेंस
    • एक्सप्लेनर
    • टेक-ऑटो
    • ट्रैवल-टूर
    • चुनाव 2025
    • खेल
    • खाना-खजाना
    • विचार मंथन
    • फोटो गैलरी
    • महाकुंभ 2025
  • होम
  • टॉप न्यूज
  • टॉप वीडियो
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • ग्वालियर
    • चंबल
    • जबलपुर
    • रीवा
    • शहडोल
    • नर्मदापुरम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • बिलासपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • सरगुजा
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • रायगढ़
    • जगदलपुर
    • भिलाई
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • कानपुर
    • मेरठ
    • गौतम बुद्धनगर (नोएडा)
    • आगरा
    • मथुरा
    • अयोध्या
    • प्रयागराज
    • गोरखपुर
    • वाराणसी
    • मुरादाबाद
    • बरेली
  • भारत
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • दिल्ली
    • बिहार
    • पंजाब-हरियाणा
    • जम्मू-कश्मीर
    • प.बंगाल
    • गुजरात
  • देश-विदेश
  • राशिफल-शुभ मुहूर्त
    • आज का राशिफल
    • ज्योतिष
    • पंचांग-शुभ मुहूर्त
  • वेब स्टोरी
  • शॉर्ट्स
  • यूटिलिटी
  • लाइफस्टाइल
  • MORE
    • एजुकेशन-करियर
    • करियर टिप्स
    • बजट 2025
    • जॉब्स अपडेट
    • रिजल्ट्स
    • बंसल न्यूज एक्सक्लूसिव
    • धर्म-अध्यात्म
    • बिज़नेस-फायनेंस
    • एक्सप्लेनर
    • टेक-ऑटो
    • ट्रैवल-टूर
    • चुनाव 2025
    • खेल
    • खाना-खजाना
    • विचार मंथन
    • फोटो गैलरी
    • महाकुंभ 2025
Bansal news

UPSC Result 2023 : भोपाल के अयान की 16वीं व छाया को 65वीं रैंक, दो भाइयों का भी चयन, टॉप 100 में रीवा की देविका

BP Shrivastava by BP Shrivastava
April 16, 2024-1:08 PM
in भोपाल
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हाइलाइट्स

  • भोपाल के दो भाई सचिन और समीर का चयन
  • छतरपुर के दो युवाओं का चयन
  • ग्वालियर से मान्या, आयुषी और माधव सिलेक्ट

UPSC Result 2023: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने मंगलवार को सिविल सर्विसेस परीक्षा 2023 का रिजल्ट (UPSC Result 2023) जारी किया। इसमें भोपाल के अयान जैन ने 16वीं रैंक हासिल कर कमाल कर दिया है। वहीं भोपाल की छाया सिंह ने 65वां स्थान हासिल किया है। भोपाल के ही दो भाइयों- सचिन गोयल को 209वीं और समीर गोयल को 222वीं रैंक हासिल की है।

भोपाल के अर्णव भंडारी (रैंक 232) का भी यूपीएससी (UPSC) में चयन हुआ है।

यूपीएससी 2023 (UPSC Result 2023) में लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने पहली रैंक हासिल की है।

यहां बता दें, यूपीएससी में चयनित छाया सिंह, आईएएस छोटे सिंह की बेटी हैं।

MP के इतने होनहारों की चमकी किस्मत

UPSC 2023 में मध्यप्रदेश के 27 होनहार छात्रों ने बाजी मारी है।

इसमें भोपाल के अयान जैन ने 16वीं रैंक हासिलकर डंका बजा दिया है। इसके बाद भोपाल के ही तेजस अग्निहोत्री ने 27वीं रैंक हासिल की।

इसी क्रम में ग्वालियर की मान्या को 84वीं रैंक मिली है। इसी तरह रीवा की वेदिका बंसल ने 96वीं रैंक प्राप्त की।

भोपाल के अयान जैन ने हासिल की 16वीं रैंक

भोपाल के रहने वाले 24 साल के अयान जैन ने UPSC 2023 में 16वीं रैंक हासिल की है।

अयान जैन का कहना है कि उन्होंने तैयारी करते समय रिविजन पर ज्यादा ध्यान दिया था।

अयान के पिता भी रिटायर्ड IPS हैं। अयान के बड़े भाई अर्थ जैन भी IAS अफसर हैं।

अयान ने कहा, यदि धैयपूर्वक और अनुशासन के साथ तैयारी करेंगे तो कामयाबी जरूर मिलेगी।

छाया चौथे प्रयास में बनी आईएएस

छाया सिंह के पिता छोटे सिंह अपर आयुक्त राजस्व ग्वालियर के पद पर पदस्थ हैं। उन्होंने बताया छाया लद्दाख टूर पर है।

उसने अपने सिलेक्शन की सूचना लद्दाख से एक परिचित के फोन से कॉल कर दी है। छाया सिंह ने यूपीएससी परीक्षा 2023 में चौथे प्रयास में आईएएस बनने में सफलता पाई है।

छाया CSE 2021 भी क्लियर किया था

छाया ने सीएसई 2021 क्लियर किया था और 288वीं रैंक पाई थी, तब सिलेक्शन आईडीएएस में हुआ था। इसके पहले यूपीएससी में डीएएनआईपीएस सर्विस में सिलेक्ट हुई थीं।

छाया का इन पदों पर भी चयन हो चुका

छाया सिंह वर्ष 2019 में यूपीएससी से सीआरपीएफ में असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर सिलेक्ट हुई थी।

वर्ष 2020 में वे महिला और बाल विकास अधिकारी के पद पर भी चयनित हो चुकी हैं।

छाया ने पंजाब के पटियाला से पांच वर्षीय बीएएलएलबी का कोर्स क्लैट के माध्यम से किया है।

रीवा की वेदिका बंसल ने हासिल की 96 वीं रैंक

रीवा की बेटी वेदिका बंसल ने UPSC एग्जाम में देश में 96 वी रैंक हासिल करके रीवा का नाम रोशन किया है।

वेदिका अपनी सफलता का श्रेय मां-भाई और परिवार के साथ टीचर को देती हैं।

वेदिका के पिता की करोना काल में मौत हो गयी थी। तीसरे प्रयास में वेदिका को सफलता मिली।

धार की माही शर्मा की 106वीं रैंक, एसआई की बेटी का भी चयनित

धार की माही शर्मा की 106 और सतना की काजल सिंह को 485वीं रैंक मिली है।

काजल के पिता विजय सिंह सतना के कोलगवां पुलिस थाना में सब इंस्पेक्टर हैं।

भोपाल के सचिन की 209वीं और समीर की 222 वीं रैंक

यूपीएससी 2023 (UPSC Result 2023) में भोपाल के सचिन गोयल को 209वीं और समीर गोयल को 222वीं रैंक मिली है।

दोनों भाई हैं। समीर और सचिन के पिता संजय गोयल भारत हैवी इलेक्ट्रीकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं।

जबकि मां डॉ. संगीता शर्मा, शिशु रोग विशेषज्ञ हैं।

छतरपुर से दो युवा UPSC में सिलेक्ट

छतरपुर जिले से दो प्रतिभावान युवाओं ने भी UPSC 2023 में सफलता हासिल की।

22 साल के कुलदीप पटेल ने 181वीं रैक हासिल की है। कुलदीप के पिता राजकुमार किसान हैं।

जिले की दूसरे छात्र प्रज्जवल चौरसिया भी आईएएस बन गए हैं।

भोपाल के अर्णव भंडारी बने आईपीएस

भोपाल के अर्णव भंडारी का भी यूपीएससी में सिलेक्शन हुआ है। उनकी रैंक 232 है। इससे उनका आईपीएस बनना तय है।

अर्णव ने बताया कि उन्होंने यूपीएसएसी की फरवरी को 2020 में पढ़ाई शुरू की थी।

पिछले साल रिजर्व लिस्ट में थे और बाद में मिनिस्ट्री ऑफ रेलवे के लिए सिलेक्शन हुआ था। अब आईपीएस के लिए चयन हुआ है।

नर्मदापुरम की पलक का भी चयन

नर्मदापुरम की पलक गोयल ने 479वीं रैंक हासिल की है। वे रोटरी क्लब से जुड़े कालोनाइजर नरेंद्र रंजना गोयल की बेटी हैं।

ग्वालियर से तीन सिलेक्ट, आयुषी कर्नाटक कैडर की IPS हैं

UPSC में भी ग्वालियर से तीन का सिलेक्शन हुआ हैं, जिसमें मान्या सिंह चौहान की 84वीं, आयुषी बंसल की 97वींऔर माधव अग्रवाल की 211वीं रैंक बनी है।

मान्या ने कहा-पूरी पढ़ाई ग्वालियर में ही की है। जब भी समय मिलता है पढ़ाई करती थीं।

आयुषी बंसल ने बताया कि वे अभी कर्नाटक कैडर में आईपीएस हैं। फिलहाल लीव पर हैं।

मां राधा बंसल एलआईसी में ऑफिसर हैं। आयुषी का यह दूसरा प्रयास था। इससे पहले यह आईपीएस सिलेक्ट हो चुकी हैं।

यह 10वीं तक ग्वालियर पढ़ी हैं। इसके बाद दिल्ली से 12वीं की और आईआईटी कानपुर से ग्रेजुएशन किया।

माधव अग्रवाल का कहना है कि वह ग्वालियर के हैं और इन्होंने भी पूरी पढ़ाई ग्वालियर से की है। इनका व्यापारी परिवार से ताल्लुक रखते हैं।

ये खबर भी पढ़ें: UPSC Mains-2023 Result Released: छत्तीसगढ़ के इन चार प्रतिभागियों का चयन, IAS की बेटी ने हासिल की 202वीं रैंक

बैतूल के शुभम ने दिल्ली में कोचिंग की, 556वीं रैंक

यूपीएससी 2023 (UPSC Result 2023) में बैतूल के मोरखा गांव के शुभम रघुवंशी को UPSC में 556वीं रैंक मिली है।

वे अधिवक्ता भोजराज सिंह रघुवंशी और शिक्षिका अनिता रघुवंशी के पुत्र हैं। शुभम की प्रारंभिक शिक्षा गांव में हुई।

इसके बाद बैतूल के एक्सीलेंस स्कूल से लॉ ली। दिल्ली में जाकर दो साल तक यूपीएससी की कोचिंग करते हुए तीसरे प्रयास में ही सफलता मिली।

ये खबर भी पढ़ें: UPSC CSE Result 2023: कौन हैं UPSC Topper आदित्य श्रीवास्तव, लखनऊ से की है स्कूलिंग; पहले भी हासिल कर चुके हैं सफलता

गुना के संदीप रघुवंशी और मानव जैन भी सिलेक्ट

यूपीएससी 2023  में गुना से दो युवाओं का चयन हुआ है।

सेजी के रहने वाले संदीप रघुवंशी (रैंक 277) और गुना शहर के रहने वाले मानव जैन मोदी (रैंक 634) का चयन हुआ है।

संदीप रघुवंशी के पिता महेंद्र रघुवंशी किसान हैं और मां जानकी बाई सरकारी शिक्षक हैं।

उन्होंने दिल्ली से IIT और IIM किया है। इसके बाद नौकरी ना करते हुए गुना में ही UPSC की कोचिंग शुरू की थी।

भोपाल के क्षितिज शर्मा बिना कोचिंग के UPSC में सिलेक्ट

भोपाल के क्षितिज शर्मा ने सेल्फ स्टडी कर UPSC 2023 में 384वीं रैंक हासिल की है। क्षितिज को यह सफलता दूसरे प्रयास में मिली है।

बताते हैं क्षितिज ने बिना किसी कोचिंग के पढ़ाई की। क्षितिज ने 8-10 घंटे पढ़ाई कर इस एग्जाम में कामयाबी हासिल की है।

क्षितिज, मप्र के पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के भतीजे हैं। क्षितिज ने अपने जीजा आईएएस अविनाश लवानिया से प्रेरित होकर UPSC को टारगेट बनाया और सफलता हासिल की।

क्षितिज ने लॉ ग्रेजुएशन के बाद UPSC की तैयारी शुरू की थी।

मंदसौर की आराधना चौहान ने 251वीं रैंक हासिल की

मंदसौर की आराधना चौहान ने UPSC 2023 में 251वीं रैंक हासिल की है। आराधना की शुरुआती पढ़ाई रतलाम में हुई।

झाबुआ आराधना का ममाना ( मां का मायका ) है। इसलिए आराधना के चयन पर मंदसौर और झाबुआ दोनों जगह खुशी है।

आराधना के पिता वरदीचंद्र चौहान, रिटायर्ड आबकारी अधिकारी हैं। आराधना के परिवार में सभी भाई-बहन पढ़े-लिखे हैं।

इनकी बड़ी बहन डॉ. अमृता चौहान इंदौर में शिशु रोग विशेषज्ञ हैं।

जबकि छोटी बहन अनुजा चौहान बैंक ऑफ अमेरिका मुंबई में चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) हैं। फिलहाल दुबई में पदस्थ हैं।

आराधना का छोटा भाई यूपीएससी की तैयारी कर रहा है।

(इनपुट- झाबुआ से श्रवण मालवीय)

BP Shrivastava

BP Shrivastava

एक्टिव जर्नलिज्म की शुरुआत ग्वालियर में दैनिक भास्कर से हुई। इसके बाद नवभारत, नईदुनिया, दैनिक आचरण, स्वदेश, राज एक्सप्रेस और हरिभूमि (प्रिंट जर्नलिज्म) में खूब खबरें लिखीं। खेल जगत और इससे जुड़ी गतिविधियों से विशेष लगाव है। प्रिंट मीडिया के बाद भोपाल में द सूत्र डॉट कॉम से डिजिटल जर्नलिज्म में कदम रखा और अब बंसल न्यूज डिजिटल इस क्षेत्र में दूसरा पड़ाव है।

Related Posts

Inder Singh Parmar Misabandi Video Independence Day Damoh hindi news
अन्य

मीसाबंदी ने सम्मान लेने से किया इनकार: मंत्री Inder Singh से कहा रिश्वत नहीं दी तो रजिस्ट्री नहीं की, मुझे न्याय चाहिए

August 15, 2025-4:45 PM
MP Jail New Rules
अन्य

MP Jail New Rules: अंबेडकर, गांधी जयंती, जनजातिय गौरव दिवस पर भी मिलेंगी रिहाई, 12 कैदियों को दी माफी, क्या है नए नियम ?

August 15, 2025-4:32 PM
आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: तुला के लिए आज का दिन बेहद शुभ, सिंह वाले करियर पॉलिटिक्स से रहें सावधान, वृश्चिक-कन्या का दैनिक राशिफल

August 15, 2025-3:48 PM
Nainital Zila Panchayat Election cancelled high court order find missing members hindi news zxc
अन्य राज्य

Nainital Zila Panchayat Election:INC के 5 सदस्यों का हुआ अपहरण, नैनीताल जिला पंचायत चुनाव नतीजे सील,18 Aug को आएगा नतीजा

August 15, 2025-3:42 PM
Load More
Next Post

रेलवे बना रहा ओवरब्रिज: भोपाल के बैरागढ़ का 6 माह तक बंद रहेगा रेलवे फाटक, 5 किमी का लगेगा अतिरिक्त फेर

Inder Singh Parmar Misabandi Video Independence Day Damoh hindi news
अन्य

मीसाबंदी ने सम्मान लेने से किया इनकार: मंत्री Inder Singh से कहा रिश्वत नहीं दी तो रजिस्ट्री नहीं की, मुझे न्याय चाहिए

August 15, 2025-4:45 PM
MP Jail New Rules
अन्य

MP Jail New Rules: अंबेडकर, गांधी जयंती, जनजातिय गौरव दिवस पर भी मिलेंगी रिहाई, 12 कैदियों को दी माफी, क्या है नए नियम ?

August 15, 2025-4:32 PM
आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: तुला के लिए आज का दिन बेहद शुभ, सिंह वाले करियर पॉलिटिक्स से रहें सावधान, वृश्चिक-कन्या का दैनिक राशिफल

August 15, 2025-3:48 PM
Nainital Zila Panchayat Election cancelled high court order find missing members hindi news zxc
अन्य राज्य

Nainital Zila Panchayat Election:INC के 5 सदस्यों का हुआ अपहरण, नैनीताल जिला पंचायत चुनाव नतीजे सील,18 Aug को आएगा नतीजा

August 15, 2025-3:42 PM
आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: बदलाव अपनाने पर धनु को रिश्ते में मिलेगा संतुलन, कुंभ वाले सेहत पर दें ध्यान, मकर-मीन का दैनिक राशिफल

August 15, 2025-3:28 PM
UP Ghaziabad GDA Sun City Township sasti property hindi news zxc
उत्तर प्रदेश

GDA Sun City Township: गाजियाबाद में सस्ती प्रॉपर्टी खरीदने का सुनहरा मौका, 2420.11 एकड़ पर बसेगी GDA की सन सिटी टाउनशिप

August 15, 2025-2:55 PM
Whatsapp Icon चैनल से जुड़ें

पढ़ें

देखें

  • टॉप न्यूज
  • टॉप वीडियो
  • मध्यप्रदेश
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियरर
  • चंबल
  • सागर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • शहडोल
  • नर्मदापुरम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • बस्तर
  • सरगुजा
  • कोरबा
  • अंबिकापुर
  • रायगढ़
  • जगदलपुर
  • भिलाई
  • अन्य राज्य
  • उत्तर प्रदेश
  • राजस्थान
  • महाराष्ट्र
  • दिल्ली
  • बिहार
  • पंजाब-हरियाणा
  • जम्मू-कश्मीर
  • प.बंगाल
  • गुजरात
  • शॉर्ट्स
  • वेब स्टोरी
  • महाकुंभ 2025
  • देश-विदेश
  • राशिफल-शुभ मुहूर्त
  • आज का राशिफल
  • ज्योतिष
  • पंचांग-शुभ मुहूर्त
  • एजुकेशन-करियर
  • करियर टिप्स
  • जॉब्स अपडेट
  • रिजल्ट्स
  • यूटिलिटी
  • बंसल न्यूज एक्सक्लूसिव
  • धर्म-अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस-फायनेंस
  • एक्सप्लेनर
  • टेक-ऑटो
  • ट्रैवल-टूर
  • खेल
  • खाना-खजाना
  • विचार मंथन
  • फोटो गैलरी
  • चुनाव 2024
  • बजट 2024

खोजें

bansal logo
  • About us
  • Terms & Conditions
  • Advertise With Us
  • Contact us
  • Grievance Redressal Policy
  • Privacy Policy
  • Site Map
  • होम
  • टॉप न्यूज
  • टॉप वीडियो
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • ग्वालियर
    • चंबल
    • जबलपुर
    • रीवा
    • शहडोल
    • नर्मदापुरम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • बिलासपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • सरगुजा
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • रायगढ़
    • जगदलपुर
    • भिलाई
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • कानपुर
    • मेरठ
    • गौतम बुद्धनगर (नोएडा)
    • आगरा
    • मथुरा
    • अयोध्या
    • प्रयागराज
    • गोरखपुर
    • वाराणसी
    • मुरादाबाद
    • बरेली
  • भारत
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • दिल्ली
    • बिहार
    • पंजाब-हरियाणा
    • जम्मू-कश्मीर
    • प.बंगाल
    • गुजरात
  • देश-विदेश
  • राशिफल-शुभ मुहूर्त
    • आज का राशिफल
    • ज्योतिष
    • पंचांग-शुभ मुहूर्त
  • वेब स्टोरी
  • शॉर्ट्स
  • यूटिलिटी
  • लाइफस्टाइल
  • MORE
    • एजुकेशन-करियर
    • करियर टिप्स
    • बजट 2025
    • जॉब्स अपडेट
    • रिजल्ट्स
    • बंसल न्यूज एक्सक्लूसिव
    • धर्म-अध्यात्म
    • बिज़नेस-फायनेंस
    • एक्सप्लेनर
    • टेक-ऑटो
    • ट्रैवल-टूर
    • चुनाव 2025
    • खेल
    • खाना-खजाना
    • विचार मंथन
    • फोटो गैलरी
    • महाकुंभ 2025

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.