UPSC CSE Result 2024: पहले प्रयास में सफलता, अश्वनी शुक्ला ने UPSC में हासिल की 423वीं रैंक, जालौन का नाम किया रोशन

Ashwini Shukla UPSC 423rd Rank Holder Success Story; उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के कोंच नगर के 24 वर्षीय अश्वनी शुक्ला ने UPSC 2024 में 423वीं रैंक हासिल की है। ऐसा कर अश्वनी ने अपने परिवार और नगर का नाम रोशन किया।

UPSC Result 2024 Ashwini Shukla UPSC 423rd Success Story

हाइलाइट्स

  • 24 वर्षीय अश्वनी शुक्ला ने पहले ही प्रयास में UPSC परीक्षा की पास।
  • अश्वनी शुक्ला ने संघ लोक सेवा आयोग में हासिल की 423वीं रैंक।
  • मां ने कहा- पहले ही प्रयास में सफलता की उम्मीद नहीं थी।

UPSC CSE Result 2024: उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के कोंच नगर ने एक और युवा प्रतिभा को देश को दिया है। 24 वर्षीय अश्वनी शुक्ला ने अपने पहले ही प्रयास में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में 423वीं रैंक हासिल कर परिवार और नगर का नाम रोशन किया है। यह असाधारण सफलता साधारण परिवार से आने वाले अश्वनी के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।

उनके पिता गिरीश चंद्र शुक्ला टीवी रिपेयरिंग का काम करते हैं, और मां शशि शुक्ला गृहिणी हैं। हालांकि, परिवार ने कभी भी सीमित संसाधनों को बेटे की शिक्षा में बाधा नहीं बनने दिया।

छोटी बहन ने माना भाई को आदर्श

अश्वनी की शिक्षा का सफर कोंच के एसएन गुप्ता पब्लिक स्कूल से शुरू हुआ। इसके बाद उन्होंने उरई के वीरेंद्र सिंह बघेल पब्लिक स्कूल से तीसरी से पांचवीं कक्षा तक पढ़ाई की और फिर लखनऊ के प्रतिष्ठित सैनिक स्कूल में प्रवेश लिया। वहां से उन्होंने 2017 में हाईस्कूल और 2019 में इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की। अश्वनी की इस सफलता में उनके परिवार, खासकर उनकी बहनों का भी अहम योगदान रहा है। बड़ी बहन पर्णिका ने पढ़ाई में मदद की और छोटी बहन श्रुति भी अपने भाई को आदर्श मानती हैं।

माता-पिता की खुशी और नगर का गर्व

बेटे की सफलता पर माता-पिता की आंखों में खुशी के आंसू थे। मां शशि शुक्ला ने कहा, "बेटे के अफसर बनने का सपना तो था, लेकिन पहले ही प्रयास में सफलता की उम्मीद नहीं थी।" इस सफलता से कोंच नगर और जालौन जनपद गर्व महसूस कर रहे हैं।

UPSC CSE Result 2024: मेरठ के थाना प्रभारी का सपना हुआ पूरा, बेटे अभिनव शर्मा ने UPSC 2024 में हासिल की 130वीं रैंक

UPSC CSE Result 2024 Meerut Topper Abhnav Sharma AIR 130 rank Update

उत्तर प्रदेश के मेरठ के देहली गेट थाने में आज जश्न का माहौल है। कारण है थाना प्रभारी रमेश चंद्र शर्मा के बेटे अभिनव शर्मा की ऐतिहासिक सफलता। अभिनव ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा 2024 में ऑल इंडिया रैंक 130 हासिल कर अपने पिता का वर्षों पुराना सपना पूरा कर दिखाया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें 

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article