UPSC Notification 2022 : संघ लोक सेवा आयोग ने जारी किया सिविल सेवा परीक्षा का नोटिफिकेशन, इतने पदों पर शुरू हुआ आवेदन, अंतिम तिथि

UPSC Notification 2022 : संघ लोक सेवा आयोग ने जारी किया सिविल सेवा परीक्षा का नोटिफिकेशन, इतने पदों पर शुरू हुआ आवेदन, अंतिम तिथि upsc-notification-2022-union-public-service-commission-has-issued-notification-of-civil-services-examination-application-started-on-so-many-posts-last-date-pd

UPSC Notification 2022 : संघ लोक सेवा आयोग ने जारी किया सिविल सेवा परीक्षा का नोटिफिकेशन, इतने पदों पर शुरू हुआ आवेदन, अंतिम तिथि

नई दिल्ली। यूपीएससी यानि संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) UPSC Notification 2022 द्वारा बुधवार को सिविल सेवा परीक्षा और भारतीय वन सेवा परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। कई इच्छुक उम्मीद्वार इस नोटीफिकेशन का बेसब्री से इंतजान कर रहे थे। इसे अब यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर देखा जा सकता है। आप चाहे तो आप भी इसे upsc.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया
संघ लोक सेवा आयोग द्वारा सिविल सेवा के नोटिफिकेशन को तो जारी किया ही गया है साथ ही साथ इसके लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। जिसमें गुरुवार 2 फरवरी, 2022 से आवेदन शुरू हो चुके हैं। अगर आप भी इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सभी दिशा-निर्देशों का पालन कर के आवेदन कर सकते हैं।

22 फरवरी तक कर लें आवेदन
गुरुवार 2 फरवरी से शुरू हुई यूपीएससी सिविल सेवा और वन सेवा परीक्षा की ये आवेदन प्रक्रिया 22 फरवरी, 2022 तक चलेगी। 22 फरवरी इसके लिए अंतिम तारीख रखी गई है। आपको बता दें उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार से होगा।

1012 पदों पर होंगी भर्तियां
यूपीएससी की ओर से जारी किए गए आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार सिविल सेवा और वन सेवा परीक्षा के माध्यम से कुल 1012 रिक्त पदों पर भर्तियां होंगी। आपको बता दें इन पदों में 861 पद सिविल सेवा और 151 पद भारतीय वन सेवा के लिए निकाले गए हैं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।

यूपीएससी भर्ती से जुड़ीं महत्वपूर्ण तिथियां

  • नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख- 2 फरवरी, 2022
  • आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने की तारीख- 2 फरवरी, 2022
  • आवेदन की प्रक्रिया समाप्त होने की तारीख- 22 फरवरी, 2022
  • प्रारंभिक परीक्षा की तारीख- 5 जून, 2022
  • मुख्य परीक्षा - नवंबर, 2022
यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article