UPSC IES/ISS Exam 2025: कैंडिडेट्स 4 मार्च तक भर सकते हैं फॉर्म, कुल 47 पोस्ट के लिए आवेदन आमंत्रित

UPSC IES ISS Notification 2025: इंडियन इकोनॉमिक सर्विस (IES) और इंडियन स्टैटिस्टिकल सर्विस (ISS) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन ले रहा है।

upsc IES ISS exam

UPSC IES/ISS 2025 Notification: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने इंडियन इकोनॉमिक सर्विस (IES) और इंडियन स्टैटिस्टिकल सर्विस (ISS) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन ले रहा है। यूपीएससी ने 12 फरवरी को नोटिफिकेशन जारी किया। कैंडिडेट्स UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 

आवेदन की अंतिम तारीख 4 मार्च 

यूपीएससी ने आईईएस और आईएसएस के आवेदन की अंतिम तारीख 4 मार्च रखी है। वहीं 5 मार्च से 11 मार्च तक करेक्शन विंडो खुली रहेगी। यदि किसी भी कैंडिडेट के फॉर्म में किसी भी तरह की गलती हो जाती है तो वे फॉर्म में करेक्शन कर सकते हैं। बता दें, 11 मार्च के फॉर्म में करेक्शन नहीं किया जा सकता है। 

कुल पोस्ट 

यूपीएससी की इंडियन इकोनॉमिक सर्विस (IES) और इंडियन स्टैटिस्टिकल सर्विस (ISS) के लिए कुल 47 पोस्ट के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं। इसमें IES की 12 पोस्ट होंगी और ISS की 35 पोस्ट के लिए चयन किया जाएगा। 

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

इंडियन इकोनॉमिक सर्विस (IES): इकोनॉमिक्स, एप्लाइड इकोनॉमिक्स, बिजनेस एप्लाइड इकोनॉमिक्स या इकोनोमेट्रिक्स में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी है।

इंडियन स्टैटिस्टिकल सर्विस (ISS): स्टैटिसटिक्स, मैथमेटिक्स स्टैटिसटिक्स या एप्लाइड स्टैटिस्टिक्स में ग्रेजुएशन की डिग्री होना चाहिए।

ऐसे करें आवेदन

  • यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर IES/ISS 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • क्रेडेंशियल्स भर कर रजिस्ट्रेशन करें।
  • इसके बाद फॉर्म भरें और फीस पे करें।
  • फॉर्म की एक कॉपी डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें। 

क्या है IES और ISS सर्विसेज़ 

सेंट्रल गवर्नमेंट के ग्रुप ए एडमिनिस्ट्रेशन सर्विस इंडियन इकोनॉमिक सर्विस (IES) और इंडियन स्टैटिस्टिकल सर्विस (ISS) हैं। ये सर्विस इकोनॉमिक कंट्रोल और पॉलिसी कंट्रोल के लिए बहुत जरूरी होती हैं। ISS को अन्य मिनिस्ट्री और स्टेटिस्टिक्स डिपार्टमेंट की नौकरियों को मिलाकर बनाया गया था। वहीं IES को इकोनॉमिक पॉलिसी के विकास और उसे लागू करने के लिए बनाया गया था। 

ये भी पढ़ें-UPSC CSE 2025 Rules: UPSC एस्पिरेंट के लिए बड़ी खबर, बदल गए सिविल सर्विस के ये नियम

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article