UPSC EXAMS: UPSC साल 2022 में आयोजित करेगा 24 बड़ी परीक्षाएं, 5 जून को सिविल सर्विस प्री एग्जाम

संघ लोक सेवा आयोग यानी UPSC ने साल 2022 में होने जा रही अपनी सभी 24 बड़ी परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया है। इसमें सबसे खास सिविल सर्विस प्री civil service pre की परीक्षा है। जिसमें देश भर के लाखों छात्र प्रशासनिक अधिकारी बनने का सपना लेकर इस शामिल होते है। साल 2022 में होने वाली ये परीक्षा 5 जून को आयोजित होगी। वहीं इंजीनियरिंग सेवा प्रारंभिक परीक्षा 20 जनवरी को आयोजित की जाएगी।

UPSC EXAMS: UPSC साल 2022 में आयोजित करेगा 24 बड़ी परीक्षाएं, 5 जून को सिविल सर्विस प्री एग्जाम

नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग यानी UPSC ने साल 2022 में होने जा रही अपनी सभी 24 बड़ी परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया है। इसमें सबसे खास सिविल सर्विस प्री (civil service pre) की परीक्षा है। जिसमें देश भर के लाखों छात्र प्रशासनिक अधिकारी बनने का सपना लेकर इस शामिल होते है। साल 2022 में होने वाली ये परीक्षा 5 जून को आयोजित होगी। वहीं इंजीनियरिंग सेवा प्रारंभिक परीक्षा 20 जनवरी को आयोजित कराई जाएगी।

कब कौन सी परीक्षा
20 फरवरी- इंजीनियरिंग सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा व संयुक्त भू-वैज्ञानिक (प्रारंभिक) परीक्षा

13 मार्च- सीआईएसएफ एसी (ईएक्सई) एलडीसीई-2022

10 अप्रैल- एनडीए और एनए परीक्षा (I) 2022, नाेटिफिकेशन 22 दिसंबर काे जारी हाेगा। 11 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे।

10 अप्रैल- सीडीएस परीक्षा (I) 2022, नाेटिफिकेशन 22 दिसंबर काे जारी हाेगा।

5 जून- सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा और भारतीय वन सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा। नाेटिफिकेशन 2 फरवरी काे आएगा। 22 फरवरी तक रजिस्ट्रेशन हाेंगे।

26 जून- इंजीनियरिंग सेवा (मुख्य) परीक्षा-2022

17 जुलाई- संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा-2022 नाेटिफिकेशन 6 अप्रैल काे जारी हाेगा। 26 तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हाेंगे।

7 अगस्त- केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (एसी) परीक्षा-2022। नाेटिफिकेशन 20 अप्रैल काे जारी हाेगा। 10 मई आखिरी तारीख हाेगी।

4 सितंबर- एनडीए और एनए परीक्षा द्वितीय व सीडीएस परीक्षा द्वितीय। नाेटिफिकेशन 18 मई काे आएगा। 14 जून तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हाेंगे।

16 सितंबर- सिविल सेवा मुख्य परीक्षा व भारतीय वन सेवा परीक्षा-2022।

सिविल सेवा मुख्य परीक्षा-2021
2021 की सिविल सेवा की मुख्य परीक्षा 7 जनवरी 2022 से शुरू फिर 8, 9, 15 और 16 जनवरी काे इसके पेपर होंगे।

भारतीय वन सेवा मुख्य परीक्षा-2021
साल 2021 की भारतीय वन सेवा मुख्य परीक्षा भी 27 फरवरी 2022 से शुरू होगी और 8 मार्च 2022 तक चलेगी।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article