​UPSC 2022 Mains Schedule: जारी हो गया है मेन एग्जाम का शेड्यूल, 16 सितंबर से शुरू होगी परीक्षा

सिविल सेवा मेन एग्जाम 2022 (CSE 2022) के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है जिसके चलते यह परीक्षा 16 सितंबर से शुरू होने वाली है।

​UPSC 2022 Mains Schedule: जारी हो गया है मेन एग्जाम का शेड्यूल, 16 सितंबर से शुरू होगी परीक्षा

UPSC CSE 2022 Mains Schedule: इस वक्त की बड़ी खबर यूपीएससी (UPSC) परीक्षार्थियों के लिए सामने आ रही है जहां पर संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के द्वारा सिविल सेवा मेन एग्जाम 2022 (CSE 2022) के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है जिसके चलते यह परीक्षा 16 सितंबर से शुरू होने वाली है। जिसे देखने के लिए परीक्षार्थी वेबसाइट upsc.gov.in पर शेड्यूल चेक कर सकते हैं।

देखें क्या है एग्जाम का शेड्यूल

  • 16 सितंबर 2022 - पेपर I निबंध.
  • 17 सितंबर 2022 - सामान्य अध्ययन के प्रश्नपत्र I और II.
  • 18 सितंबर 2022 - सामान्य अध्ययन के प्रश्नपत्र III और IV.
  • 24 सितंबर 2022 - भारतीय भाषा.
  • 25 सितंबर 2022 - वैकल्पिक विषय के पेपर I और II.
  • publive-image

जानें क्या रहेगा परीक्षा का पैटर्न

आपको इस साल होने वाली मुख्य परीक्षा के पैटर्न की जानकारी देते चलें तो, मुख्य परीक्षा लिखित होगी जिसमें नौ पेपर होंगे, पेपर I निबंध होगा. इनमें से दो पेपर क्वालिफाइंग नेचर के होंगे. मुख्य परीक्षा का कुल वेटेज 1750 अंक होगा. लिखित परीक्षा में न्यूनतम क्वालीफाई नंबर प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को साक्षात्कार या व्यक्तित्व परीक्षण के लिए उपस्थित होना होगा, जिसका वेटेज 275 अंक होगा. लिखित परीक्षा (पेपर- I से VII तक) और साक्षात्कार के अनिवार्य प्रश्न पत्रों में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंकों को अंतिम रैंक की गणना के लिए गिना जाएगा।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article