UPPSC Exam Calendar 2023: जारी हो गया UPPSC 2023 की भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर ! देखिए कौन सी कब होगी परीक्षा

नए साल पर शिक्षित युवाओं को बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है जहां पर उत्तरप्रदेश के उम्मीदवारों के लिए होने वाली परीक्षाओं का कैलेंडर जारी हो गया है।

UPPSC Exam Calendar 2023: जारी हो गया UPPSC 2023 की भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर ! देखिए कौन सी कब होगी परीक्षा

UPPSC Exam Calendar 2023: जैसा कि, नए साल 2023 की शुरूआत हो गई है तो वहीं पर नए साल पर शिक्षित युवाओं को बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है जहां पर उत्तरप्रदेश के उम्मीदवारों के लिए होने वाली परीक्षाओं का कैलेंडर जारी हो गया है।

जानिए क्या कहता है कैलेंडर

यहां पर कैलेंडर की मानें तो, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने कैलेंडर जारी किया है जिसमें , इस साल आयोग द्वारा 08 भर्ती परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। जिसमें आयोग ने आगामी वर्ष 2023 में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं की तारीखों की घोषणा की है। बताते चलें कि, यूपीपीएससी कैलेंडर 2023 के अनुसार, जनवरी 2023 से अक्तूबर 2023 तक विभिन्न परीक्षाएं आयोजित की जानी हैं। इस साल नया यह होगा कि, परीक्षाओं के आयोजन के लिए बहुत से दिन रिर्जव भी किए गए हैं। यदि किसी भी कारण से कोई भी भर्ती परीक्षा अपने तय समय और तारीख पर आयोजित नहीं हो पाती है, तो उस परीक्षा के लिए रिजर्व की गई तारीख पर उसका आयोजन किया जाएगा।

यहां देखें ऑफिशियल कलेंडर

https://uppsc.up.nic.in/View_Notices.aspx?ID=news&N=2452

जानिए कब और कौन सी होगी परीक्षा

1. यूपीपीएससी परीक्षा कैलेंडर के मुताबिक आयुर्वेद चिकित्साधिकारी स्क्रीनिंग परीक्षा 2022 आठ जनवरी 2023 को आयोजित की जानी है।
2. सहायक अभियोजन अधिकारी मुख्य परीक्षा 2022  नौ और 10 जनवरी 2023 को आयोजित की जाएगी।
3. उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा (सिविल जज ज्यूडिशियल) प्रारंभिक परीक्षा 2022  12 फरवरी 2023 को आयोजित की जाएगी।
4. खान निरीक्षक मुख्य परीक्षा 2022 19 मार्च 2023 को आयोजित की जाएगी।
5. सम्मिलित राज्य प्रवर अधीनस्थ सेवा एवं सहायक वन संरक्षक एवं क्षेत्रीय अधिकारी प्रारंभिक परीक्षा 2023  14 मई 2023  को आयोजित की जाएगी।
6. न्यायिक सेवा (सिविल जज ज्यूडिशियल) मुख्य परीक्षा 2022 मई 23,24,25 2023  को आयोजित की जाएगी।
7. सम्मिलित राज्य प्रवर अधीनस्थ सेवा मुख्य परीक्षा 2023  23 सितंबर 2023 से शुरू होगी।
8. सहायक वन संरक्षक एवं क्षेत्रीय अधिकारी मुख्य परीक्षा 2023 - नौ अक्तूबर 2023 से शुरू होगी।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article