/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/upi-2.jpg)
UPI on credit card: बात पते की। क्या आप भी UPI के जरिए पेमेंट करने से परेशान है या करते है क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल अब आपको सभी प्रकार की परेशानियों से छुटकारा मिलने गया है। जी हां रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर शक्तिकांत दास (RBI Governor Shaktikanta Das) ने रूपे क्रेडिट कार्ड (Rupay Credit Card) को UPI नेटवर्क पर लॉन्च किया। जिसमें अब UPI नेटवर्क से केवल डेबिट कार्ड और अकाउंट लिंक किए जा सकते हैं। बताते चलें कि, इस सुविधा का फायदा पहले तीन बैंको को मिल रहा है।
इन तीन बैंकों को पहले मिलेगी सुविधा
आपको बताते चलें , नई सुविधा का फायदा पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और इंडियन बैंक को मिल रहा है। बताया जा रहा है कि, इसमें कस्टमर्स के लिए अवसर के नए द्वार खुले और मर्चेंट को ज्यादा कंजप्शन का फायदा मिलेगा. रूपे क्रेडिट कार्ड को यूपीआई से लिंक करने से क्रेडिट इकोसिस्टम का दायरा काफी बढ़ जाएगा। बताते चलें कि, पंजाब नेशनल बैंक के MD और CEO अतुल कुमार गोयल ने कहा है कि UPI से क्रेडिट कार्ड लिंक करके UPI पेमेंट करने के लिए किसी तरह का MDR नहीं वसूला जाएगा। हालांकि इसका एक छोटा इंटरचेंज चार्ज वसूला जाएगा।
जानिए क्या हैUPI Lite?
आपको बताते चलें कि, रूपे क्रेडिट कार्ड के अलावा UPILite को भी लॉन्च किया गया है, यह कम वैल्यु के ट्रांजैक्शन के लिए होगा जो ऑन-डिवाइस वॉलेट की मदद से काम करेगा। साथ ही इसके अलावा भारत बिल पेमेंट सिस्टम के तहत क्रॉस बॉर्डर ट्रांजैक्शन की भी सुविधा शुरू की गई है। इस नए ऐप के आने से कस्टमर बिना इंटरनेट के भी पेमेंट कर सकते हैं. इसकी मदद से 200 रुपए तक की राशि ट्रांसफर की जा सकती है जिसके लिए इंटरनेट की जरूरत नहीं होगी। इस सुविधा से आपको क्रॉस बॉर्डर बिल पेमेंट सिस्टम की मदद से विदेश में रहते हुए भारत में बिल का भुगतान किया जा सकेगा।
जानें कैसे कर सकते है पेमेंट
आपको बताते चलें कि, इस पेमेंट का फायदा लेने के लिए आपको सबसे पहले कार्ड को UPI ऐप में जोड़ना होगा। गूगल पे वेबसाइट के मुताबिक, यूजर्स ऐप से बैंकों के डेबिट, क्रेडिट कार्ड जोड़ सकता है, बशर्ते वे वीजा और मास्टरकार्ड पेमेंट गेटवे पर ऑपरेट होता हो। वहीं पर आंकड़ों की बात करें तो, गस्त 2022 में कुल 657 करोड़, यानी 6.57 अरब बार UPI से पैसों का लेनदेन किया गया। वहीं इससे पहले जुलाई में 628 करोड़ यानी 6.28 अरब बार UPI पेमेंट किया गया था।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us