Upcoming Movies 2023: अगस्त के महीने में ये फिल्में बिखेरेंगी जलवा, जानें कौन-कौनसी फिल्म आ रही बॉक्स ऑफिस में

Upcoming Movies 2023:  बॉलीवुड फैंस के लिए खास खबर है। 2023 के अगस्त के महीने मे कई सुपरहिट फिल्म जो रिलीज हो रही है। जानिए कौन कौनसी फिल्म...

Upcoming Movies 2023: अगस्त के महीने में ये फिल्में बिखेरेंगी जलवा, जानें कौन-कौनसी फिल्म आ रही बॉक्स ऑफिस में

Upcoming Movies 2023:  बॉलीवुड फैंस के लिए खास खबर है। 2023 के अगस्त के महीने मे कई सुपरहिट फिल्म जो रिलीज हो रही है। जानिए कौन कौनसी फिल्म बॉक्स ऑफिस में मचाएगी धूम

गदर 2

गदर 2 एक आगामी बॉलीवुड ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन अनिल शर्मा द्वारा किया जा रहा है। पूरे 20 साल बाद अभिनेता सनी देओल और अमीषा पटेल एक बार फिर परदे पर नजर आने वाले हैं। फिल्म में उत्कर्ष शर्मा भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। आपको बता दें के यह फिल्म 'ग़दर एक प्रेम कथा' फिल्म की सीक्वल फिल्म होगी। यह फिल्म सिनेमा घरों में 11 अगस्त २०२३ को रिलीज़ होगी।

द वैक्सीन वॉर

द वैक्सीन वॉर एक आगामी बॉलीवुड ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन विवेक रंजन अग्निहोत्री द्वारा किया गया है, फिल्म के निर्माता पल्लवी जोशी और अभिषेक अग्रवाल है।  बता दें विवेक रंजन अग्निहोत्री ने द कश्मीर फाइल्स भी निर्देशित की थी। यह फिल्म 15 अगस्त 2023 को रिलीज की जाएगी।

ड्रीम गर्ल 2

ड्रीम गर्ल 2 राज शांडिल्य द्वारा निर्देशित एक आगामी बॉलीवुड कॉमेडी-ड्रामा है। बालाजी मोशन पिक्चर्स के तत्वावधान में एकता और शोभा कपूर इसके निर्माण की प्रभारी हैं। यह फिल्म ड्रीम गर्ल का सीक्वल है, जो 2019 में रिलीज हुई थी। फिल्म में आयुष्मान खुराना, अनन्या पांडे, अन्नू कपूर और परेश रावल प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं। यह फिल्म 25 अगस्त 2023 को बड़े परदे में रिलीज़ होगी।

OMG 2

फ़िल्म के पहले पोस्टर में अक्षय कुमार लंबी जटाओं और चेहरे में भस्म लगाए दिख रहे हैं। उनके गले में रुद्राक्ष की माला है और दाएं हाथ में डमरू है। इस लुक से फ़ैन्स ने अंदाज़ा लगाया कि OMG 2 में महादेव का किरदार निभा रहे हैं खिलाड़ी कुमार। यह फिल्म साल 2023 11 अगस्त में रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें:

Bhopal News: संविदा डॉक्टर पर क्यों भड़के कलेक्टर, 18 की वेतन वृद्धि रोकी

Amarnath Special Train: जबलपुर से अमरनाथ जाने वाले यात्रियों के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, कटनी-सागर समेत 17 स्टॉपेज

MP Assembly: MP विधानसभा मानसून सत्र की तारीख बदली, जानिए कब से कब तक चलेगा

Bageshwar Dham: महामंडलेश्वर की धीरेंद्र शास्त्री को नसीहत, जानिए क्या मिली नसीहत

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article