upcoming epidemics:अगले 50 सालों में आएंगी 1000+ महामारियां,जहां हम रहते हैं वहां सबसे ज्यादा होगा खतरा

ऐसे मामलों में बढ़ोतरी हो सकती है जिसमें वायरस एक नई महामारी ला सकता है, ठीक वैसे ही जैसे कोविड-19 ने दुनिया में तहलका मचा दिया

upcoming epidemics:अगले 50 सालों में आएंगी 1000+ महामारियां,जहां हम रहते हैं वहां सबसे ज्यादा होगा खतरा

अगले 50 सालों में हजारों महामारियां (Pandemic) आ सकती हैं। जानवरों से इंसानों में करीब 15 हजार वायरस पहुंच सकते हैं। यह दावा अमेरिका (America) की जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी (Georgetown University) ने अपनी हालिया रिसर्च में किया है। वैज्ञानिकों का मानना है कि जानवरों से इंसान में बीमारियां फैलने के मामले दिखने शुरू हो चुके हैं। कोविड-19 इसका एक उदाहरण है। 2070 तक ऐसी ही हजारों महामारियां आ सकती हैं।upcoming epidemics

एशिया बनेगा हॉटस्पाट

वैज्ञानिकों का कहना है, अफ्रीका और एशिया वायरस का हॉटस्‍पॉट हो सकता है। यहां ऐसे मामलों में बढ़ोतरी हो सकती है जिसमें वायरस एक नई महामारी ला सकता है, ठीक वैसे ही जैसे कोविड-19 ने दुनिया में तहलका मचा दिया। ऐसा इसलिए भी है क्‍योंकि ये क्षेत्र घनी आबादी के लिए जाने जाते हैं।

वैज्ञानिकों का कहना है, एश‍िया में भारत और इंडोनेशिया जैसे घनी आबादी वाले देशों में वायरस फैलने का खतरा ज्‍यादा है। यह प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसे रोकने के लिए दुनिया को मिलकर कार्बन का उत्‍सर्जन घटाना होगा। यही इंसानों और जानवर दोनों के लिए बड़ा खतरा बन सकता है।upcoming epidemics

जानिए, इसकी वजह क्‍या है…

शोधकर्ताओं का कहना है कि अगले 50 सालों में महामारियां आने की वजह जलवायु परिवर्तन (Climate Change) और ग्‍लोबल वार्मिंग (Global Warming) होगी। दुनियाभर में गर्मी बढ़ने से जंगलों में रहने वाले जीव, जानवरों और उनके आवास में बदलाव आएगा। अगर तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होती है तो स्‍तनधारी ठंडे इलाके की तलाश में दूसरे क्षेत्र में माइग्रेट करेंगे। ऐसा हुआ तो बीमारियां और वायरस का संक्रमण दोनों बढ़ेगा। नतीजा, यह इंसानों की आबादी तक पहुंचेगा।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article