UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में दिन में धूप, रात में ठंडक, अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में दिन में धूप, रात में ठंडक, अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम up-weather-update-prayagraj-lucknow-ka-mausam-hindi-news-pds

UP weather update next 1 week shushk mausam morning night chill hindi news zxc

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में अक्टूबर के आखिरी सप्ताह की शुरुआत सुहावने मौसम के साथ हुई है। दिन के समय हल्की गर्म धूप लोगों को राहत दे रही है, वहीं रात में अब हल्की ठंड महसूस होने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों तक प्रदेश में यही स्थिति बनी रहेगी. न बारिश के आसार हैं और न ही तेज हवाओं की संभावना।

दिवाली के बाद वातावरण में हल्का प्रदूषण और धुंध का असर देखने को मिल रहा है। मंगलवार की सुबह कई जगहों पर आसमान में हल्का कोहरा और ओस की बूंदें नजर आईं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले 10 दिनों के भीतर दिन और रात के तापमान में मामूली गिरावट दर्ज होगी, जिससे ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ेगा।

वर्तमान में पूर्वी और पश्चिमी यूपी दोनों हिस्सों में मौसम शुष्क बना हुआ है। दिन में सूरज की किरणें तेज हैं, जबकि रात का तापमान गिरने से सुबह-सुबह हल्की ठंडक का एहसास हो रहा है।

21 से 26 अक्टूबर तक का अनुमान:

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 21 से 25 अक्टूबर तक आसमान पूरी तरह साफ रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है। 26 अक्टूबर को भी प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है।

तापमान का हाल (20 अक्टूबर तक के आंकड़े):

  • कानपुर (IAF) – अधिकतम 35°C

  • उरई – 34.2°C

  • आगरा (ताज) – 33.4°C

  • मेरठ – 33.1°C

  • गाजीपुर – 33°C

  • प्रयागराज – 33.8°C

  • बहराइच, गोरखपुर – 33.6°C

  • कानपुर नगर – 32.7°C

  • लखीमपुर खीरी – 32.4°C

वहीं न्यूनतम तापमान की बात करें तो कानपुर, इटावा और नजीबाबाद में करीब 18°C, मेरठ में 18.9°C, प्रयागराज में 19.9°C और हरदोई में 19.5°C दर्ज किया गया।

मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल सिंह के अनुसार, उत्तर प्रदेश में अगले सात दिनों तक मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा। न बारिश की कोई संभावना है और न ही तापमान में कोई बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। दिन में हल्की गर्माहट और रात में ठंडक का यह मिश्रित मौसम फिलहाल जारी रहेगा।

पश्चिमी विक्षोभ बदलेगा मौसम

यूपी में 22 अक्टूबर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के चलते मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। बादलों की आवाजाही बढ़ने से तापमान में गिरावट आ सकती है। सुबह-शाम ठंड बढ़ेगी। हालांकि बीते दिन दीपावली पर लखनऊ के साथ साथ उसके आसपास के जिलों में धूप कम रही और धुंध छाई रही। कानपुर और उरई में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। तो वहीं 22 अक्टूबर के बाद रात के तापमान में गिरावट की संभावना है।

यह भी पढ़ें: Business Idea: इस प्रोडक्ट से सिर्फ एक दुकान से हर महीने होगी 5 लाख की कमाई, जानिए कैसे शुरू करें यह शानदार बिजनेस

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article