UP Weather Update: कई जिलों में बारिश, तापमान में गिरावट और तेज हवाएं, जानें क्या है मौसम का हाल

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश, गरज के साथ बौछारें और तेज हवाएं दर्ज की गईं। तापमान में उल्लेखनीय गिरावट के साथ अगले कुछ दिनों में मौसम में बदलाव की संभावना है।

UP Weather Update

UP Weather Update

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में तेज बारिश, गरज-चमक के साथ बौछारें और झोंकेदार हवाएं देखने को मिलीं। कुछ जिलों में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में फिर से उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। ऐसे में जानिए यूपी के मौसम से जुड़ी ताज़ा जानकारी और अगले 7 दिनों का पूर्वानुमान।

पिछले 24 घंटे का मौसम अवलोकन

  • पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और गरज के साथ बौछारें दर्ज की गईं।

  • कुछ जगहों पर तेज हवाएं भी चलीं, जिनमें सबसे अधिक हवा की गति 80 किलोमीटर प्रति घंटा फुरसतगंज (रायबरेली) में दर्ज की गई।

  • वर्षा की प्रमुख मात्रा: निघासन (खीरी) और फुरसतगंज (अमेठी) में 2 सेमी, काकरधारीघाट (बलिया) में 1 सेमी वर्षा हुई।

उत्तर प्रदेश में तापमान परिवर्तन 

मंडल/जिला समूहतापमान परिवर्तन (दोपहर)तापमान परिवर्तन (रात्रि)
मेरठ मंडलतापमान में वृद्धिसामान्य से कम (-3.1°C से -5.0°C)
वाराणसी मंडलउल्लेखनीय कमी (-5°C या उससे अधिक)तापमान में वृद्धि
अयोध्या, कानपुर, आगरा मंडलउल्लेखनीय कमी (-5°C या उससे अधिक)तापमान में वृद्धि
गोरखपुर, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद मंडलसामान्य से काफी कम (-3.1°C से -5.0°C)सामान्य से कम (-1.6°C से -3.0°C)
अन्य जिलों मेंसामान्य से कम (-1.6°C से -3.0°C)सामान्य तापमान (-1.5°C से +1.5°C)

अधिकतम और न्यूनतम तापमान

स्थानतापमान
सबसे अधिकउरई – 40.8°C
सबसे कमफुरसतगंज – 18.8°C
प्रकारसंभावित परिवर्तन
अधिकतम तापमानअगले 4 दिनों में 3-5°C की वृद्धि, फिर 2-3°C की गिरावट
न्यूनतम तापमानअगले 6-7 दिनों में 2-4°C की वृद्धि
यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article