UP Weather Update: यूपी में बदला मौसम, 18 से 20 अप्रैल के बीच कौशाम्बी, प्रयागराज सहित 12 जिलों में बारिश के आसार

UP Weather Update: यूपी में बदला मौसम, 18 से 20 अप्रैल के बीच कौशाम्बी, प्रयागराज सहित 12 जिलों में बारिश के आसार

UP-Weather-Update

UP-Weather-Update

UP Weather Update 18-20 April 2025: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने लगा है। पछुआ हवाओं की जगह गुरुवार को पुरवा हवाएं चलने लगी हैं, जिससे तापमान में थोड़ी नरमी देखने को मिल रही है।

मौसम विभाग (IMD Alert) के अनुसार शनिवार और रविवार को बादलों की आवाजाही बढ़ेगी और कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है।

पश्चिमी विक्षोभ अब भी सक्रिय, पुरवा से मिल रही ताकत

चार दिन पहले यूपी में दाखिल हुआ पश्चिमी विक्षोभ अभी भी राज्य के पूर्वी हिस्सों में सक्रिय है। पुरवा की नमी से इसे ताकत मिल रही है, जिसके चलते अगले 48 घंटों में इसका असर और बढ़ सकता है। इसका सीधा असर लखनऊ (Lucknow Weather) और आसपास के इलाकों में भी देखने को मिलेगा।

कहां-कहां बदलेगा मौसम 

  • पश्चिमी यूपी: मौसम में बदलाव की शुरुआत सहारनपुर और आसपास के जिलों से होगी।

  • पूर्वी यूपी: तराई क्षेत्र और बिहार से सटे जिलों में भी बूंदाबांदी या हल्की बारिश के आसार हैं।

  • लखनऊ: बादलों की आवाजाही बनी रहेगी, लेकिन बारिश की संभावना कम है।

  • गरज के साथ बारिश की संभावना वाले जिले:
    वाराणसी, मिर्जापुर, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, जौनपुर, भदोही, चंदौली, गाजीपुर और सोनभद्र।

तापमान में उतार-चढ़ाव

  • लखनऊ में बुधवार को अधिकतम तापमान 37.4℃ रहा, जो सामान्य से 1.1℃ कम था।

  • रात का तापमान 24.4℃ दर्ज हुआ, जो सामान्य से 2.2℃ अधिक रहा।

  • अगले 3 दिनों में अधिकतम तापमान में 2-3℃ की वृद्धि और अगले 5 दिनों में न्यूनतम तापमान में 2℃ बढ़ने की संभावना है।

18 से 20 अप्रैल के बीच हो सकती है बारिश

  • 18 अप्रैल: प्रदेश के दोनों हिस्सों में हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

  • तेज हवाएं: पश्चिमी यूपी में 30-40 किमी प्रति घंटे और पूर्वी यूपी में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

  • उष्ण रात्रि का अलर्ट: बादल गरजने, बिजली चमकने के साथ गर्म रात का अलर्ट जारी किया गया है।

किन जिलों में हो सकती है उष्ण रात्रि?

  • पूर्वी यूपी: बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर आदि।

  • पश्चिमी यूपी: एटा, आगरा, मैनपुरी, इटावा, औरैया, झांसी, ललितपुर सहित कई जिले शामिल।

यूपी में सबसे गर्म रहा फतेहपुर

बुधवार को सबसे ज्यादा तापमान फतेहपुर में 41.6℃ दर्ज किया गया। इसके अलावा:

  • बुलंदशहर – 40℃

  • प्रयागराज – 39℃

  • झांसी – 39.6℃

  • आगरा – 39.4℃

  • लखनऊ – 37.4℃

न्यूनतम तापमान में इटावा सबसे आगे – 25℃ दर्ज किया गया।

इस बार अच्छी होगी मानसून की बारिश

मौसम विभाग (IMD) ने एक राहत भरी खबर दी है। इस साल जून से सितंबर के बीच मॉनसून सामान्य से ज्यादा सक्रिय रहेगा, जिससे अच्छी बारिश की उम्मीद है। यह खबर किसानों और आम लोगों के लिए राहत भरी मानी जा रही है।

यह भी पढ़े: UP IPS Transfer: वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में 3 IPS अधिकारियों के ट्रांसफर, जानें किसे कौनसी जिम्मेदारी

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article