UP Weather Today: होली के बाद बदला यूपी का मौसम, मेरठ नोएडा समेत 25 जिलों में हल्की बारिश की संभावना, बढ़ेगा तापमान

UP Weather Today:  15 और 16 मार्च को पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश हो सकती है। इस दौरान राज्य के दोनों इलाकों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज और गोरखपुर समेत पूर्वी यूपी के ज्यादातर जिलों में मौसम साफ और शुष्क रहने की उम्मीद है। 17, 18 और 19 मार्च को राज्य में मौसम साफ रह सकता है।

UP Weather Today: होली के बाद बदला यूपी का मौसम, मेरठ नोएडा समेत 25 जिलों में हल्की बारिश की संभावना, बढ़ेगा तापमान

हाइलाइट्स

  • होली के बाद बदला यूपी का मौसम
  • मेरठ नोएडा समेत 25 जिलों में हल्की बारिश की संभावना
  • चलेंगी 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं

UP Weather Today:  15 और 16 मार्च को पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश हो सकती है। इस दौरान राज्य के दोनों इलाकों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज और गोरखपुर समेत पूर्वी यूपी के ज्यादातर जिलों में मौसम साफ और शुष्क रहने की उम्मीद है। 17, 18 और 19 मार्च को राज्य में मौसम साफ रह सकता है।

पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तर प्रदेश के मौसम में अचानक बदलाव आया है। राज्य के 25 जिलों में आज यानी शुक्रवार को बादल छाने और हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान आंधी और तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है। उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्से गौतमबुद्ध नगर, सहारनपुर, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, शामली, मेरठ, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, हाथरस, बदायूं, बरेली, रामपुर और अमरोहा में शुक्रवार को हल्की बारिश और आंधी आ सकती है।

चलेंगी 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं 

इसके विपरीत, राज्य के पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है। कुछ क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान के साथ अधिकतम तापमान में भी दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। 15 और 16 मार्च को पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश हो सकती है। इस दौरान राज्य के दोनों इलाकों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

यह भी पढ़ें: Prayagraj: महाकुंभ में नाव वाले पिंटू मल्लाह ने 45 दिन में कैसे कमाए 30 करोड़, जानें पूरी कहानी

लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज और गोरखपुर समेत पूर्वी यूपी के ज्यादातर जिलों में मौसम साफ और शुष्क रहने की उम्मीद है। 17, 18 और 19 मार्च को राज्य में मौसम साफ रह सकता है। इस बीच, होली से पहले तापमान में गिरावट की उम्मीद बेमानी होती दिख रही है। गुरुवार को होलिका दहन के दिन शहर का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय द्वारा 1972 के बाद से मौसम के इतिहास में यह अब तक का सबसे अधिक 13 मार्च का तापमान है।

कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी और हवाएं चलीं

खास तौर पर गर्म रहने वाले मार्च 2024 में भी इस दिन तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस ही रहा। मौसम विभाग ने होली के बाद तापमान में बढ़ोतरी का अनुमान जताया है। हालांकि देर रात कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी और हवाएं चलीं। हालांकि मौसम विज्ञानियों का कहना है कि इन स्थितियों का ज्यादा असर नहीं होगा।

अधिक तापमान को सकारात्मक संकेत नहीं

गुरुवार को सीएसए विश्वविद्यालय स्थित मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान सामान्य से 5.2 डिग्री अधिक जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.6 डिग्री अधिक 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। मौसम विज्ञानी दिन और रात दोनों समय सामान्य से अधिक तापमान को सकारात्मक संकेत नहीं मान रहे हैं।

Prayagraj: महाकुंभ में नाव वाले पिंटू मल्लाह ने 45 दिन में कैसे कमाए 30 करोड़, जानें पूरी कहानी

Maha Kumbh Prayagraj Pintu Mallah earned 30 crores boat cm yogi up

Prayagraj Maha Kumbh 30 crore: महाकुंभ का समापन संगम की रेती पर हो चुका है। इस बड़े आयोजन के बाद अब महाकुंभ मेले से हुई कमाई पर चर्चा चल रही है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में इस बारे में बात करते हुए महाकुंभ में लोगों की कमाई का जिक्र किया और नाविक परिवार की सफलता की कहानी शेयर की। प्रयागराज के पिंटू मल्लाह ने 45 दिनों के महाकुंभ में 30 करोड़ रुपये कमाए। पढ़ने के लिए क्लिक करें

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article