लखनऊ।UP Violence Update उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद हुई हिंसा के सिलसिले में अब तक 227 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
जानें अधिकारी का बयान
शनिवार को यहां जारी एक बयान में, अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने बताया, ‘इस संबंध में राज्य में 227 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें प्रयागराज में 68, हाथरस में 50, सहारनपुर में 48, अंबेडकरनगर में 28, मुरादाबाद में 25 और फिरोजाबाद में आठ लोग शामिल हैं।’ गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के प्रयागराज और सहारनपुर समेत कई जिलों में पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ भाजपा की निलंबित नेता नुपुर शर्मा की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर कल जुमे की नमाज के बाद लोगों ने नारेबाजी और पथराव किया था ।
सड़को पर नारेबाजी और प्रदर्शन
लखनऊ में उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया था कि सहारनपुर, मुरादाबाद, रामपुर और लखनऊ जिलों से नमाज के बाद नारेबाजी की सूचना मिली थी। उन्होंने कहा कि सहारनपुर, मुरादाबाद और रामपुर में जुमे की नमाज के बाद लोगों ने सड़कों पर नारेबाजी की थी। पुलिस के मुताबिक लखनऊ के चौक इलाके में स्थित टीले वाली वाली मस्जिद के अंदर भी कुछ देर के लिए नारेबाजी हुई थी।सहारनपुर से मिली सूचना के अनुसार नमाज के बाद कुछ लोगों ने हाथों मे तख्तियां लेकर नारेबाजी की थी। पुलिस ने बताया कि नेहरू बाजार इलाके में कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया, जबकि देवबंद में भी नमाज के बाद मदरसे के कुछ छात्रों ने पोस्टर—बैनर लेकर नारेबाजी की थी।
कल जो घटना हुई उसमें कुछ जनपदों में कुछ व्यक्तियों ने शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश की, जिनकी पहचान की जा चुकी है। उनकी गिरफ़्तारी बहुत तेजी से की जा रही है। अब तक 230 व्यक्तियों की गिरफ़्तारी की जा चुकी है: प्रशांत कुमार, ADG (क़ानून-व्यवस्था), लखनऊ, उत्तर प्रदेश pic.twitter.com/M44o0qxXss
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 11, 2022
जानें क्या था पूरा मामला
गौरतलब है कि गत तीन जून को जुमे की नमाज के बाद कानपुर के कुछ हिस्सों में हिंसा भड़क गई थी क्योंकि दो समुदायों के सदस्यों ने एक टीवी बहस के दौरान भाजपा की तत्कालीन प्रवक्ता नुपुर शर्मा द्वारा पैगंबर मोहम्मद पर कथित रूप से ‘अपमानजनक’ टिप्पणी किए जाने के विरोध में दुकानों को बंद कराने का प्रयास किया था और इस दौरान ईंट-पत्थर फेंके गये थे।
प्रय़ागराज से बड़ी खबर
आपको बताते चले कि, प्रयागराज में शनिवार को फिर दंगा भड़काने की कोशिश की गई। जहां पर कुछ शरारती लोगों ने यहां शिवकुटी स्थित कोटेश्वर महादेव मंदिर के शिवलिंग पर अंडा रख दिया। यह सूचना मिलते ही वहां भीड़ जुटना शुरू हो गई। शिवभक्तों में नाराजगी है। बताया जा रहा है कि, अंडा रात में रखा गया है। मंदिर में ताला बंद नहीं होता। छह फीट ऊंची जाली है। जाली को फांदकर कोई अंडा रख गया। सुबह पूजा-पाठ के लिए उठा तो शिवलिंग पर अंडा रखा था। सूचना पर पहुंची पुलिस फोर्स जांच पड़ताल में जुटी है।