UP Unlock: अब रविवार को भी खुलेंगे बाजार, रक्षाबंधन से पूरी तरह से अनलॉक होगा प्रदेश

UP Unlock: अब रविवार को भी खुलेंगे बाजार, रक्षाबंधन से पूरी तरह से अनलॉक होगा प्रदेश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोविड-19 की स्थिति में सुधार के मद्देनजर आज यानी शुक्रवार को 22 अगस्त से रविवार की बंदिशों को समाप्त करने का आदेश जारी किया गया है। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने शुक्रवार को प्रदेश के सभी जिलों के जिलाधिकारियों, पुलिस अधीक्षकों तथा अन्य मंडलीय अधिकारियों को भेजा, जिसमे कहा गया है कि, सरकार के निर्देशानुसार 22 अगस्त से रविवार की साप्ताहिक बंदी समाप्त की जाती है।

इन शर्तों के साथ खुलेगा बाज़ार

बता दें कि, अब प्रत्येक सोमवार से रविवार तक प्रात: छह बजे से रात्रि 10 बजे तक मास्क की अनिवार्यता, दो गज की दूरी व सेनिटाइजर के प्रयोग की शर्त के साथ गतिविधियां अनुमन्य किये जाने की अनुमति होंगी। इसके साथ ही, रात्रिकालीन कर्फ्यू रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक अब भी लागू रहेगा।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article