UP Tax Officers Suspended: भ्रष्टाचार पर योगी सरकार का बड़ा एक्शन, स्टेट टैक्स विभाग के दो अधिकारी सस्पेंड

UP Tax Officers Suspended: उत्तर प्रदेश सरकार ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख अपनाते हुए राज्य कर विभाग के दो अधिकारियों को सस्पेंड किया है। मथुरा के राजवर्धन सिंह और नोएडा की डॉ. रमा मिश्रा पर गंभीर आरोप लगे हैं।

UP Tax Officers Suspended

UP Tax Officers Suspended

UP Tax Officers Suspended: उत्तर प्रदेश सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए राज्य कर विभाग के दो वरिष्ठ अधिकारियों- मथुरा के संयुक्त आयुक्त (कार्यपालक) राजवर्धन सिंह और नोएडा की राज्य कर अधिकारी डॉ. रमा मिश्रा को सस्पेंड कर दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत यह बड़ी कार्रवाई की गई है।

बिना अनुमति कर्मचारी को संबद्ध करने का आरोप

राजवर्धन सिंह पर आरोप है कि उन्होंने बिना उच्चाधिकारियों की अनुमति के एक कर्मचारी को दूसरे कार्यालय में संबद्ध (affiliated) कर दिया। यह कार्य नियमों के खिलाफ मानी गया, जिस कारण उन्हें तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया।

यह भी पढ़ें- UP Rain Alert: यूपी में बदला मौसम, तेजी से बढ़ रहा मानसून, कई जिलों में बारिश-ओेले का अलर्ट

अधीनस्थ अधिकारी को रिश्वत लेते पकड़ा गया

नोएडा की राज्य कर अधिकारी डॉ. रमा मिश्रा के अधीन काम कर रहे सतेन्द्र बहादुर सिंह को 19 मई को विजिलेंस टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा।

जांच में यह भी सामने आया कि डॉ. रमा सचल दल-5 में तैनात होते हुए भी वाहनों की चेकिंग नहीं कर रही थीं। लापरवाही और जिम्मेदारियों में चूक को गंभीर मानते हुए उन्हें सस्पेंड कर मुरादाबाद जोन से संबद्ध किया गया है।

सरकार का सख्त संदेश: भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं

राज्य कर आयुक्त डॉ. नितिन बंसल ने बताया कि यह कार्रवाई शासन की भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति का हिस्सा है। सरकार का स्पष्ट संदेश है कि किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार या लापरवाही को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- UP Ambedkarnagar News: दबंग महिला डॉक्टर संगीता सिंह पर डिप्टी CM का आदेश भी बेअसर, स्वास्थ्य विभाग हुआ नतमस्तक!

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article