Sonbhadra Holika Dahan: नशे में मनचलों ने समय से पहले फूंकी होलिका, गांव में भारी तनाव, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

UP Sonbhadra Holika Dahan Case: सोनभद्र में समय से पहले होलिका जलाई गई है। जिसके बाद गांव में भारी तनाव का माहौल उत्पन्न हो गया है। गांव वालों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।

Sonbhadra Holika Dahan

हाइलाइट्स

  • सोनभद्र में समय से पहले फूकी गई होलिका।
  • आरोपी नशे की हालत में थे।
  • पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

(रिपोर्ट- सुभाष पांण्डेय)

UP Sonbhadra Holika Dahan Case: यूपी के सोनभद्र में समय से पहले मनचलों द्वारा होलिका फूंकने का मामला सामने आया है। जिस वजह से गांव में भारी तनाव का माहौल उत्पन्न हो गया है। मनचलों के समय से पहले होलिका फूंकने से ग्रामीण आक्रोश से भर गए हैं। गांव वालों ने फिर से होलिका बनाने से मना कर दिया है। ग्रामीण वासियों की मांग है कि पुलिस आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करें। हालाकिं पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

शराब के नशे में रात भर मचाया उत्पात

सोनभद्र जिले में रायपुर थाना क्षेत्र के सेमरिया ग्राम सभा के तेलाड़ी गांव में मनचलों ने शराब के नशे में समय से पहले होलिका जला दी है। मनचलों ने रात भर शराब का सेवन किया फिर नशे में धुत हो कर उत्पात मचाया। उसके बाद सुबह करीब 5 बजे गांव के बाहर बनाई गई होलिका में आग लगा दी जिससे होलिका धू धू कर जलने लगी। होलिका को जलते देख गांव वालों ने आग बुझाने की कोशिश की। लेकिन तब तक होलिका जलकर पूरी तरह खाक हो गई थी।

ये भी पढ़ें- संभल सीओ अनुज चौधरी की जान को खतरा: पिता ने कहा- सरकार बेटे को सुरक्षा दे, “विपक्ष के बड़बोलेपन को ISI भी नोटिस कर रही”

होलिका फूंकने से ग्रामीणों में भरा आक्रोश

मनचलों के समय से पहले होलिका फूंकने से ग्रामीण आक्रोश से भर गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वे अब दोबारा होलिका नहीं बनाएंगे। साथ ही उनकी मांग है कि पुलिस जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करें।

आरोपियों की तलाश जारी

उधर घटना की जानकारी मिलते ही रायपुर थाना प्रभारी राम दरस राम अपनी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों से जानकारी लेने के बाद समय से पहले होलिका जलाने वाले मनचलों की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी शुरु कर दी है।

होलिका दहन की राख से तिलक लगाकर गोरखनाथ मंदिर में होती है होली की शुरुआत: सीएम योगी होंगे शोभायात्रा में शामिल

Gorakhnath Mandir

Gorakhpur Holi Celebration: रंग पर्व पर गोरक्षपीठाधीश्वर की अगुवाई में समरसता का रंग चटक होता है। होलिका दहन और होली के दिन दो प्रमुख शोभायात्राओं में गोरक्षपीठाधीश्वर सम्मिलित होते हैं। मुख्यमंत्री पद की व्यस्तता के बावजूद योगी आदित्यनाथ ने परम्परा का निर्वहन करना जारी रखा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article