पत्रकार राघवेंद्र बाजपेयी हत्याकांड: पुलिस ने 34 दिनों बाद किया खुलासा, पांच साजिशकर्ता बेनकाब, दिनदहाड़े की थी हत्या

Uttar Pradesh (UP) Sitapur Journalist Raghavendra Bajpai Murder Case पत्रकार राघवेंद्र बाजपेयी की हत्या का राज़ पुलिस ने 34 बाद खोल दिया है। बीते 8 मार्च को पत्रकार राघवेंद्र बाजपेयी की हेमपुर ओवरब्रिज पर चार गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी

UP Sitapur Journalist Raghavendra Bajpai Murder Case

हाइलाइट्स

  • पत्रकार राघवेंद्र बाजपेयी की हत्या में बड़ा खुलासा।
  • हत्या में कारेदेव बाबा मंदिर के पुजारी शिवानंद बाबा का हांथ।
  • दो अन्य शूटरों पर 25-25 हजार रुपये का ईनाम घोषित।

UP Sitapur Journalist Murder: उत्तर प्रदेश के महोली में पत्रकार राघवेंद्र बाजपेयी की हत्या का खुलासा पुलिस ने 34 दिनों के बाद कर दिया है। पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो शूटरों की तलाश जारी है।

हत्याकांड में कारेदेव बाबा मंदिर के पुजारी और उनके दो करीबी लोग शामिल थे, जिन्हें गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शूटरों पर ईनाम भी घोषित किया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए कई टीमें काम कर रही हैं।

घटना का विवरण

8 मार्च को महोली के पत्रकार राघवेंद्र बाजपेयी की हत्या कर दी गई थी। दोपहर करीब 3:30 बजे हेमपुर ओवरब्रिज पर चार गोलियां मारी गई थीं। इस घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और एक हजार से अधिक नंबरों और सवा सौ संदिग्धों से पूछताछ की। पुलिस ने 250 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले।

आरोपियों की गिरफ्तारी

पुलिस ने मामले की गहनता से जांच की और पाया कि कारेदेव बाबा मंदिर के पुजारी शिवानंद बाबा उर्फ विकास राठौर और उनके करीबी निर्मल सिंह और असलम गाजी का इसमें हाथ था। पूछताछ में पता चला कि राघवेंद्र के हाथ शिवानंद बाबा के कुछ ऐसे राज लग गए थे, जो उसकी बदनामी का कारण बन सकते थे।

इस कारण शिवानंद ने निर्मल सिंह से मदद ली और असलम गाजी के माध्यम से दो शूटरों को राघवेंद्र की हत्या करने की सुपारी दी। इसके बाद शूटर राजू तिवारी और संजय तिवारी ने मिलकर राघवेंद्र को गोली मार दी।

शूटरों पर ईनाम घोषित

पुलिस ने दोनों शूटरों के सिर पर 25-25 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया है। इन शूटरों की तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं।

सफेदपोश के शामिल होने की चर्चा

इस हत्याकांड में एक सफेदपोश का भी हाथ होने की चर्चा है, जिसके बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है। जल्द ही उसकी पहचान हो सकती है और पुलिस उस पर कार्रवाई कर सकती है।

UP News: राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष की विवादित टिप्पणी पर मचा बवाल, पुलिस ने घर में किया नजरबंद

Rajput Karni Sena State President Controversy

Rajput Karni Sena State President Controversy: राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष शिवप्रताप सिंह दुर्गादास राठौड़ द्वारा उनके घर में ही नजर बंद कर लिया गया है। करणी सेना आज विरोध प्रदर्शन करने वाली थी। लेकिन शासन ने प्रदर्शन के लिए साफ मना कर दिया। पढ़ने के लिए क्लिक करें 

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article