दुल्हन की सच्चाई पता चली तो शादी टूटी: सुहागरात पर मांगी बीयर, गांजा और मीट, दूल्हा बोला- किसी कीमत पर साथ नहीं रहूंगा

UP Saharanpur Dulhan Transgender: यूपी के सहारनपुर में एक गजब का मामला सामने आया। पंडित ने लुधियाना की जिस लड़की से रिश्ता कराया वो ट्रांसजेंडर निकली। सुहागरात पर सच्चाई पता चली तो दूल्हे के होश उड़ गए।

UP Saharanpur Dulhan Transgender Case

रिपोर्ट - गौरव सैनी

UP Saharanpur Dulhan Transgender: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां सुहागरात के दिन ही नई नवेली दुल्हन ने एक ऐसी डिमांड कर डाली की दूल्हे के होश उड़ गए। दुल्हन की बात सुनकर दूल्हा घबरा गया और उसने अपने परिजन को सारी बात बताई, जिसके बाद हंगामा हो गया। परिवार वाले पुलिस थाने पहुंच गए। ये मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

सुहागरात पर मांगी बीयर, गांजा, मीट

सहारनपुर के पुराने शहर कॉलोनी में रहने वाले युवक की शादी लुधियाना की लड़की से हुई थी। ये रिश्ता एक पंडित ने तय कराया था। इसके बदले दूल्हे के परिवार से 85 हजार रुपए भी लिए थे। धूमधाम से दोनों की शादी कराई गई, लेकिन सुहागरात पर दुल्हन मुंह दिखाई के बदले दूल्हे से गांजा, बकरे का मीट और बीयर की मांगने लगी। ये बात जब घरवालों को पता चली तो हंगामा मच गया।

दूल्हे का आरोप, लड़की नहीं थर्ड जेंडर

UP Saharanpur Dulhan Case

दूल्हे का परिवार पुलिस थाने पहुंच गया। दूल्हे का आरोप है कि दुल्हन लड़की नहीं है बल्कि वो थर्ड जेंडर है। उसने कहा कि वो ऐसी महिला के साथ नहीं रहना चाहता है जो मांस, गांजा और शराब का सेवन करती हो। उसने कहा कि वो किसी कीमत पर उसके साथ नहीं रहना चाहता है।

ये खबर भी पढ़ें: प्रयागराज में बंदरों को भगाने के लिए लंगूर का सहारा: महाकुंभ में आए श्रद्धालुओं को Monkey से बचाएंगे लंगूरों के कटआउट

दोनों पक्ष सुलह को तैयार नहीं

बवाल के बाद ये मामला पुलिस थाने तक पहुंच गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की लेकिन, कोई भी मानने को तैयार नहीं है। पुलिस उनमें सुलह की कोशिश कर रही है पर अभी तक कोई सहमति नहीं बन पाई है। इस मामले में अभी तक दोनों ओर से FIR दर्ज नहीं कराई गई है। दूल्हा पक्ष अपने साथ धोखा होने का आरोप लगा रहा है। ये शादी एक पंडित ने कराई थी, जिसके लिए उसने 85 हजार रुपए भी लिए थे।

ये खबर भी पढ़ें: सेंट्रल वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन में निकली ढेरों नौकरियां: 12 जनवरी तक कर सकते हैं आवेदन, 1.5 लाख से ज्यादा होगी सैलरी

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article