UP पेपर लीक का MP से कनेक्शन: भोपाल की प्रिंटिंग मशीन लीक हुआ था पेपर, बदले में मिले थे 10 लाख; ऐसे हुआ खुलासा

UP RO ARO Exam Paper Leak: UP पेपर लीक का MP से कनेक्शन: भोपाल की प्रिंटिंग मशीन लीक हुआ था पेपर, बदले में मिले थे 10 लाख; ऐसे हुआ खुलासा

UP पेपर लीक का MP से कनेक्शन: भोपाल की प्रिंटिंग मशीन लीक हुआ था पेपर, बदले में मिले थे 10 लाख; ऐसे हुआ खुलासा

हाइलाइट्स

  • भोपाल की प्रिंटिंग मशीन लीक हुआ था पेपर
  • प्रिटिंग मशीन के पुर्जे में खराबी बताकर निकाला था पेपर
  • पैसों का लालच देकर किया था सुनील को तैयार

UP RO ARO Exam Paper Leak: उत्तर प्रदेश पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। समीक्षा अधिकारी (RO) और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) पेपर लीक मामले का कनेक्शन भोपाल से है।

आपको बता दें कि पेपर भोपाल की ही एक प्रिटिंग प्रेस से छपे थे, जहां से प्रिंटिंग मशीन के बीच से पेपर को निकाला गया था। मामले में उत्तरप्रदेश STF ने प्रिंटिंग प्रेस कर्मचारी सुनील रघुवंशी सहित 6 लोगों को प्रयागराज से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पेपर लीक करने में इन लोगों की अहम भूमिका थी।

प्रिटिंग मशीन के पुर्जे में खराबी बताकर निकाला था पेपर

उत्तरप्रदेश STF ने जब पूछताछ की तो सुनील ने बताया कि पेपर लीक करने के बदले उसे 10 लाख रुपए मिले थे।

पेपर को उसने प्रिटिंग मशीन के एक पुर्जे में खराबी बताकर, उसे रिपेयर कराने के नाम पर पार्टस को बड़े बॉक्स में कागजों में लपेटकर पैक किया था।

इसके बाद उसने मौका देखकर पेपर को छिपा दिया था। इस तरह बड़ी ही आसानी से वो पेपर को बाहर निकालकर ले आया था।

पेपर को बाहर निकालने के बाद उसने अपने साथियों की मदद से लीक किया था।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1805149584366113069

इस तारीख को हुआ था एग्जाम

जानकारी के मुताबिक,  11 फरवरी 2024 को एग्जाम हुआ था। RO/ARO का पेपर इलाहाबाद के एग्जाम सेंटर विशप जॉनसन गर्ल्स स्कूल और कॉलेज से आउट कर लिया गया था।

STF इस मामले में पहले 10 आरोपियों की गिरफ्तारी की थी। अब 6 लोगों की गिरफ्तारी की है।

बता दें कि STF ने अपनी जांच के दायरे में भोपाल की प्रिंटिंग प्रेस को भी लिया था, क्योंकि पेपर यहीं पर प्रिंट हुए थे।

STF जांच में आया था कि पुलिस भर्ती में पहले गिरफ्तार हुए मास्टर माइंड राजीव नयन मिश्रा भी कुछ दिन तक भोपाल में रहे थे।

पैसों का लालच देकर किया था सुनील को तैयार

खुलासे में निकलकर आया है कि पेपर लीक करने के लिए आशीष दुबे ने सुनील को पैसे का लालच दिया था। इसके लिए सुनील को 10 रुपए दिए गए थे।

सुनील ने ऐसे किया था पेपर लीक

सुनील ने प्रिटिंग मशीन का पुर्जा खराब बताकर उसको रिपेयरिंग के लिए ले जाने की बात की थी। इसके बाद उसने पेपर और मशीन को एक बड़े कागज में लपेट लिया और आसानी से बाहर निकाल लिया था। इसके बाद दोस्तों की मदद से लीक कर दिया था।

ये खबर भी पढ़ें: MP के 32 जिलों में पहुंचा मानसून: इतने दिनों में पूरे प्रदेश को करेगा कवर; जानें अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article