UP Police Bharti: उत्तर प्रदेश पुलिस में 26 हजार 596 पदों पर निकली भर्ती, SI और कॉन्स्टेबल समेत कई पदों पर मिलेगी नौकरी

UP Police Bharti: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने युवाओं को बड़ी खुशखबरी दी है। UP पुलिस में 26 हजार 596 पदों पर भर्ती निकली है।

UP Police Bharti SI constable cm yogi Adityanath

हाइलाइट्स

  • उत्तर प्रदेश में पुलिस भर्ती
  • यूपी पुलिस में 26 हजार 596 पदों पर भर्ती
  • सिपाही, SI समेत कई पदों पर होगी भर्ती

UP Police Bharti: उत्तर प्रदेश पुलिस में 26 हजार 596 पदों पर भर्ती निकली है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने युवाओं को बड़ी खुशखबरी दी है। UPPRPB ने पुलिस विभाग में 26 हजार 596 खाली पदों को भरने का ऐलान किया है। सब-इंस्पेक्टर और कॉन्स्टेबल समेत कई पद भरे जाएंगे।

जल्द शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा के बाद अब उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड जल्द ही दरोगा, सिपाही और जेल वार्डन के कुल 26 हजार 596 पदों पर सीधी भर्ती (UP Police Bharti) शुरू करेगा। इसके लिए अप्रैल महीने के आखिर में सीधी भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की जाएगी।

भर्ती पदों की पूरी जानकारी

आरक्षी स्तर (Constable Level) - 19 हजार 220 पोस्ट

आरक्षी पीएसी (PAC) - 9 हजार 837 पोस्ट

आरक्षी विशेष सुरक्षा बल (SSF) - 1 हजार 341 पोस्ट

महिला आरक्षी पीएसी (बदायूं, गोरखपुर, लखनऊ) - 2 हजार 282 पोस्ट

आरक्षी नागरिक पुलिस - 3 हजार 245 पोस्ट

आरक्षी सशस्त्र पुलिस - 2 हजार 444 पोस्ट

आरक्षी घुड़सवार पुलिस - 71 पोस्ट

दरोगा (SI) - 4 हजार 543 पोस्ट

उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस - 4 हजार 242 पोस्ट

महिला उपनिरीक्षक (PAC वाहिनी) - 106 पोस्ट

प्लाटून कमांडर/उपनिरीक्षक सशस्त्र पुलिस - 135 पोस्ट

प्लाटून कमांडर/उपनिरीक्षक (विशेष सुरक्षा बल) - 60 पोस्ट

up police bharti

अप्लाई करने के लिए जल्द खुलेगी वेबसाइट

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट पर नोटिफिकेशन मिलेगा। भर्ती प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल होगा।

8 सालों में 2 लाख से ज्यादा भर्ती

उत्तर प्रदेश में 8 सालों में अलग-अलग पदों पर करीब 2 लाख 14 हजार 468 भर्तियां हो चुकी हैं। 34 हजार 832 महिला और 1 लाख 79 हजार 636 पुरुषों को भर्ती किया गया है। उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस स्तर के 12 हजार 144 पोस्ट, प्लाटून कमांडर के 780 पोस्ट, आरक्षी नागरिक पुलिस के 1 लाख 48 हजार 222 पोस्ट, आरक्षी PAC के 42 हजार 539 पोस्ट और आरक्षी स्तर के कुशल 516 खिलाड़ियों को भर्ती किया गया है। इसमें 178 महिला खिलाड़ी शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें:यूपी में अवैध ई-रिक्शा और ऑटो के खिलाफ 1 अप्रैल से विशेष अभियान, सड़क पर उतरा पूरा परिवहन विभाग

कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-A के 1153 पदों पर भर्ती

UP में रेडियो सहायक परिचालक के 44 पद और कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-A के 1153 पदों पर भी भर्ती प्रक्रिया अप्रैल-मई में शुरू की जाएगी। 28 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती प्रक्रिया इसी साल शुरू होगी।

UP में मार्च के महीने में मई जैसी गर्मी: प्रयागराज, वाराणसी समेत कई शहरों में लू जैसे हालात, 40 डिग्री तक पहुंचा पारा

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में अभी से गर्मी ने सितम ढहाना शुरु कर दिया है। मार्च के महीने में ही लोगों के पसीने छूट रहे हैं। अभी से ही लोगों को लू का एहसास हो रहा है। बता दें कि अगले दो दिन पश्चिमी हवाएं चलेंगी जिससे लोगों को राहत मिल सकती है। लेकिन उसके बाद फिर से तपिश बढ़ेगी। कई जिलों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article