UP Panchayat Elections: उत्तर प्रदेश में अप्रैल-मई 2026 में होंगे पंचायत चुनाव, जून 2025 से मतदाता सूची संशोधन अभियान

UP Panchayat Elections: उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। जून 2025 से मतदाता सूची में संशोधन और ईवीएम से निकाय चुनाव की योजना पर काम जारी है।

UP Panchayat Elections April may 2026 revision voter list starts June 2025 zxc

हाइलाइट्स

  • यूपी पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी शुरू, जून से सूची संशोधन
  • ग्राम, क्षेत्र व जिला पंचायतों का कार्यकाल 2025 में होगा समाप्त
  • निकाय चुनाव 2028 ईवीएम से होंगे, तैयारियों की शुरुआत

UP Panchayat Elections: उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों का आगाज हो चुका है। राज्य निर्वाचन आयोग ने आगामी पंचायत चुनाव के लिए व्यापक स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है। वर्ष 2026 में अप्रैल-मई के बीच पंचायत चुनाव कराए जाने की संभावना है। इससे पहले जून 2025 से मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण अभियान शुरू किया जाएगा।

राज्य में कुल 57,691 ग्राम पंचायतें, 826 क्षेत्र पंचायतें और 75 जिला पंचायतें हैं। पिछले पंचायत चुनाव वर्ष 2021 में हुए थे और अब अगले साल मई-जुलाई के बीच ग्राम पंचायतों, क्षेत्र पंचायतों और जिला पंचायतों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है।

मतदाता सूची में जोड़ने और हटाने का काम शुरू होगा

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची को अद्यतन करने की योजना तैयार की जा रही है। जून से दिसंबर 2025 तक मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और सुधार का कार्य किया जाएगा। इस प्रक्रिया में आम जनता से आपत्तियां भी मांगी जाएंगी, ताकि सूची को अंतिम रूप देने से पहले सभी पहलुओं पर गौर किया जा सके।

इसके बाद पंचायत पदों पर आरक्षण की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जाएगा, जिससे चुनाव की रूपरेखा स्पष्ट हो सके।

नगर पालिकाओं में ईवीएम से होगा अगला चुनाव

प्रदेश सरकार ने नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों के आगामी चुनावों को ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) से कराने का निर्णय लिया है। वर्ष 2023 में नगर निगम चुनावों में ईवीएम का सफलतापूर्वक प्रयोग किया गया था। अब यह व्यवस्था नगर पालिका और नगर पंचायत चुनावों में भी लागू की जाएगी।

उत्तर प्रदेश में कुल 762 नगर निकाय हैं, जिनमें 17 नगर निगम, 200 नगर पालिका परिषद और 545 नगर पंचायतें शामिल हैं। वर्ष 2028 में होने वाले निकाय चुनावों के लिए अभी से ईवीएम और आवश्यक इन्फ्रास्ट्रक्चर जुटाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

UP News: कानपुर में BJP MLA की कार से विधानसभा पास गायब करने वाले चोर गिरफ्तार! 500 रुपये में बेचा था पास

UP Kanpur BJP MLA Surendra Maihani fortuner car assembly pass stolen 3 arrested zxc

उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था को चुनौती देती एक अनोखी चोरी की वारदात सामने आई है। कानपुर के गोविंद नगर से भाजपा विधायक और पार्टी के सचेतक सुरेंद्र मैथानी की फॉर्च्यूनर कार से विधानसभा पास चोरी कर लिया गया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें 

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article