/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/77-1-1.jpg)
UP NEWS: उत्तरप्रदेश के ग्रेटर नोएडा हाईवे पर रविवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। हुआ यूं कि नॉलेज पार्क ऑफ नोएडा के समीप ग्रेटर नोएडा हाईवे पर 2 तेज रफ्तार बसें टकरा गई। हादसे में करीब 20 लोग घायल हो गए। हादसे में 3 लोगों की जान चली गई है जबकि 2 लोगों की हालत अब भी नाजुक है।
मामले में ताजा अपडेट देते हुए नोएडा के गौतमबुद्ध नगर के ज़िलाधिकारी सुहास एल.वाई ने बताया कि बस दुर्घटना में 3 लोगों की मृत्यु हुई है, 13 घायल हैं। अधिकांश घायलों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। 4 का इलाज जारी है। सबकी स्थिति ठीक है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us