UP News: राजनीतिक रंजिश को लेकर दो गुटों के बीच झड़प, 23 व्यक्ति घायल, कई गिरफ्तार

UP News: राजनीतिक रंजिश को लेकर दो गुटों के बीच झड़प, 23 व्यक्ति घायल, कई गिरफ्तार UP News: Clashes between two factions over political rivalry, 23 injured, many arrested

Indore News: आपस में भिड़े बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ता, थाने पहुंचा मामला

शामली। उत्तर प्रदेश के शामली के एक गांव में दो समूहों के बीच पुरानी राजनीतिक रंजिश को लेकर हुई हिंसक झड़प में एक महिला समेत 23 व्यक्ति घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। थाना प्रभारी (एसएचओ) श्यामबीर सिंह ने बताया कि झिंझाना थाना क्षेत्र में ख्वाजपुरा के ग्राम प्रधान नासिर और उनके पुराने प्रतिद्वंद्वी इरफान के बीच बुधवार को विवाद के बाद यह झड़प हुई थी।

एसएचओ ने बताया कि विवाद जल्द ही प्रतिद्वंद्वी गुटों के बीच हिंसक झड़प में बदल गया जिसमें आग्नेयास्त्र, पत्थर, ईंट और लाठियों का खुलकर इस्तेमाल किया गया। उन्होंने कहा कि झिंझाना थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 307 सहित विभिन्न धाराओं में एक मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि जांच के बाद 15 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।

महिला जोलो बेगम, नासिर, इरफान, हाशिम, हारून, असलम, शब्बीर, आबिद, कुर्बान, इसराइल, जाबिर और अन्य सहित 23 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि झड़प के बाद ख्वाजपुरा गांव में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article