Advertisment

ED Raids Deepak Pandey: विनय शंकर तिवारी के बाद अब उनके करीबी दीपक पाण्डेय के घर छापेमारी, आसपास के इलाकों में सनसनी

Uttar Pradesh UP Maharajganj Deepak Pandey ED Raid Update; सोमवार को सुबह महराजगंज जनपद में उस समय हड़कंप मच गया जब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने जिला पंचायत सदस्य दीपक पाण्डेय के आवास पर छापेमारी की

author-image
anurag dubey
ED Raids Deepak Pandey: विनय शंकर तिवारी के बाद अब उनके करीबी दीपक पाण्डेय के घर छापेमारी, आसपास के इलाकों में सनसनी

रिपोर्ट- अर्जुन कुमार मौर्य, महराजगंज 

हाइलाइट्स 
  • विनय शंकर तिवारी के बाद अब उनके करीबी दीपक पाण्डेय के घर छापेमारी
  • ईडी की इस कार्रवाई के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस महकमा पूरी तरह सतर्क
  • महराजगंज में अब तक की सबसे बड़ी ईडी कार्रवाई बता रहे हैं
Advertisment

ED Raids Deepak Pandey: सोमवार को सुबह महराजगंज जनपद में उस समय हड़कंप मच गया जब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने जिला पंचायत सदस्य दीपक पाण्डेय के आवास पर छापेमारी की। यह कार्रवाई कोल्हुई थाना क्षेत्र के पकरडीहा गांव में सुबह करीब 6 बजे शुरू हुई। जैसे ही दो गाड़ियों में सवार ईडी की टीम मौके पर पहुंची, गांव और आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गई।

publive-image

कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं

ईडी की टीम ने दीपक पाण्डेय के घर की चारों ओर से घेराबंदी कर तलाशी शुरू की। घर के भीतर मौजूद सभी लोगों से पूछताछ की जा रही है और दस्तावेजों की बारीकी से जांच की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, यह छापेमारी किसी आर्थिक अनियमितता या मनी लॉन्ड्रिंग के मामले से जुड़ी हुई है, हालांकि अभी तक ईडी की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

यह भी पढ़ें: ED Raids Ex-BSP MLA: विनय शंकर तिवारी के घर पर 6 घंटे से ज्यादा चली ED की रेड, ताला चाबी खोलने वाले को भी बुलाया

Advertisment

publive-image

करीब 20 अन्य ठिकानों पर एक साथ छापेमारी

जानकारी के मुताबिक, ईडी की यह कार्रवाई सिर्फ पकरडीहा तक सीमित नहीं है, बल्कि करीब 20 अन्य ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की जा रही है। इससे यह संकेत मिल रहा है कि मामला काफी बड़ा और गंभीर स्तर की जांच के दायरे में है।

पकरडीहा गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

ईडी की इस कार्रवाई के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस महकमा पूरी तरह सतर्क हो गया है। पकरडीहा गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न फैले। वहीं, ग्रामीणों और स्थानीय लोगों में इस कार्रवाई को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। कुछ लोग इसे महराजगंज में अब तक की सबसे बड़ी ईडी कार्रवाई बता रहे हैं।

publive-image

यह भी पढ़ें : Bijnor Joota Chupai Fight: जूता चुराई के दौरान 50 हजार की जगह 5 हजार तो दूल्हे की कर दी कुटाई, जमकर चले लात घूंसे

Advertisment

समाचार लिखे जाने तक ईडी की टीम दीपक पाण्डेय के आवास पर मौजूद थी और तलाशी की कार्रवाई जारी थी। पूरे घटनाक्रम पर लोगों की नजर बनी हुई है और सभी किसी आधिकारिक पुष्टि या जानकारी का इंतजार कर रहे हैं।

ED Raid: गोरखपुर में सपा के पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी के गंगोत्री एंटरप्राइजेज के दफ्तरों पर ED की छापेमारी

Gorakhpur ED Raid: उत्तर प्रदेश सरकार में रहे पूर्व मंत्री हरिशंकर तिवारी के पुत्र और बहुजन समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक विनय शंकर के ठिकानों पर ED ने छापेमारी की कार्रवाई की है। गोरखपुर, लखनऊ और मुंबई समेत गंगोत्री इंटरप्राइजेज के 10 दफ्तरों पर कार्रवाई की जा रही है। पढ़ने के लिए क्लिक करें

Advertisment
UP Maharajganj Panchayat Deepak Pandey Ed Raid
Advertisment
चैनल से जुड़ें