UP Property Tax: आम जनता के लिए बड़ी राहत, 30 अप्रैल तक हाउस टैक्स जमा करने पर इतने प्रतिशत मिलेगी छूट

UP Property Tax: आम जनता के लिए बड़ी राहत, 30 अप्रैल तक हाउस टैक्स जमा करने पर इतने प्रतिशत मिलेगी छूट up-lucknow-property-house-tax-30-april-10-percent-nagar-nigam-budget-hindi-news-pds

UP-Nagar-Nigam-Budget-House-Tax-Choot

UP-Nagar-Nigam-Budget-House-Tax-Choot

UP Lucknow Property Tax Nagar Nigam Budget: नगर निगम ने आम जनता को बड़ी राहत दी है। 2025-26 के लिए 4304.53 करोड़ रुपए का बजट पास कर दिया गया है, जिसमें हाउस टैक्स (House Tax) से लेकर स्कूलों, सड़कों और सफाई व्यवस्था तक कई बड़े ऐलान किए गए हैं।

अगर आप लखनऊ (Lucknow News) में रहते हैं और हाउस टैक्स (House Tax News in Hindi) अभी तक जमा नहीं किया है तो ये खबर आपके काम की है।

 30 अप्रैल तक हाउस टैक्स जमा करने पर 10% की छूट!

नगर निगम ने एलान किया है कि जो लोग 30 अप्रैल 2025 तक हाउस टैक्स जमा कर देंगे, उन्हें 10% तक की छूट दी जाएगी। ये छूट सबसे ज्यादा ऑनलाइन पेमेंट (Online Property Tax in Lucknow) करने वालों को मिलेगी।

ऑफलाइन पेमेंट (Offline Tax) करने वालों को छूट देने की मांग पार्षदों ने जरूर की, लेकिन फिलहाल इसे मंजूरी नहीं मिली है।
 30 अप्रैल के बाद भी छूट की अवधि बढ़ाई जा सकती है, इस पर अंतिम फैसला मेयर द्वारा लिया जाएगा।

 स्कूलों की हालत सुधरेगी, मिलेगा 5 करोड़ का फंड

नगर निगम के स्कूलों की मरम्मत के लिए 5 करोड़ रुपए का बजट पास हुआ है।

  • 4 करोड़ रुपए निगम स्कूलों के लिए

  • 1 करोड़ रुपए प्राथमिक स्कूलों के लिए

इससे स्कूलों की बिल्डिंग, क्लासरूम और जरूरी सुविधाएं सुधरेंगी।

 सड़कों के नामकरण से लेकर श्मशान घाट तक, हर कोने में विकास

  • टेढ़ी पुलिया चौराहे से स्पोर्ट्स कॉलेज और टेढ़ी पुलिया से विकास नगर तिराहा जाने वाली सड़क को अब "सुनीता विलियम्स मार्ग" कहा जाएगा।

  • श्मशान घाट के बजट को बढ़ाकर 1 करोड़ रुपए किया गया है, पहले ये सिर्फ 10 लाख था।

 ये काम भी होंगे बजट के तहत:

कनौसी गांव में एसटीपी और तालाब की सौंदर्यीकरण योजना।

कल्ली पश्चिम, अमौसी और अमराई गांव में महिलाओं के लिए हॉस्टल।

मड़ियांव गांव में अमृत योजना के तहत सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट।

सरोजनी नगर में भ्रष्टाचार निवारण संगठन के लिए नया भवन।

दौलतगंज एसटीपी के लिए अमौसी गांव में ज़मीन का आवंटन।

गोबर्धन परियोजना के तहत अमौसी में बायोगैस प्लांट की शुरुआत।

 लक्ष्य: कचरा मुक्त लखनऊ

नगर निगम का फोकस इस बार लखनऊ को कचरा मुक्त और स्वच्छ शहर बनाने पर है। इसके लिए अलग से फंड और नई रणनीति बनाई जा रही है।

यह भी पढ़ें: UP Weather Update: यूपी में बदला मौसम, 18 से 20 अप्रैल के बीच कौशाम्बी, प्रयागराज सहित 12 जिलों में बारिश के आसार

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article