UP IAS Transfer List: यूपी में प्रशासनिक फेरबदल, 3 IAS इधर से उधर, मृणाली जोशी जौनपुर की नई CDO

UP IAS Transfer List: उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक कार्यक्षमता को लेकर एक बड़ा कदम उठाया है। योगी सरकार ने तीन आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसमें एक अधिकारी को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है।

UP Lucknow IAS officers Reshuffle Anita Yadav Mrinal Joshi

हाइलाइट्स

  • योगी सरकार ने किए तीन आईएएस अधिकारियों के तबादले।
  • ध्रुव खाडिया का स्थानांतरण निरस्त।
  • मृणाली जोशी बनीं जौनपुर की नई मुख्य विकास अधिकारी

UP IAS Transfer List: उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक कार्यक्षमता को लेकर एक बड़ा कदम उठाया है। योगी सरकार ने तीन आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसमें एक अधिकारी को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है। जबकि एक अधिकारी का तबादला रद्द कर दिया गया है और उन्हें पहले वाले पद पर ही काम करने को कहा गया है। जिन अधिकारियों के नाम इस सूची में हैं, वे हैं – अनिता यादव, मृणाली अविनाश जोशी और ध्रुव खाडिया।

3 IAS Transfer list
अनिता यादव प्रतीक्षा सूची में शामिल

प्रशासनिक आदेश के अनुसार, सुश्री अनिता यादव को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है। फिलहाल वह किसी सक्रिय पद पर नहीं रहेंगी और आगामी आदेश तक उन्हें प्रतीक्षा सूची में रखा जाएगा।

मृणाली जोशी बनीं जौनपुर की नई मुख्य विकास अधिकारी

संयुक्त मजिस्ट्रेट गोरखपुर के पद पर तैनात मृणाली अविनाश जोशी को मुख्य विकास अधिकारी, जौनपुर के पद पर स्थानांतरित किया गया है। उनकी इस नई नियुक्ति को प्रशासनिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जौनपुर में विकास कार्यों की गति को और तेज किए जाने की जरूरत समझते हुए ये कदम उठाया गया है।

ध्रुव खाडिया का स्थानांतरण निरस्त

संयुक्त मजिस्ट्रेट, अयोध्या के रूप में तैनात ध्रुव खाडिया, जिनका हाल ही में मुख्य विकास अधिकारी, जौनपुर के पद पर स्थानांतरण किया गया था। उनका यह आदेश निरस्त कर दिया गया है। अब वे संयुक्त मजिस्ट्रेट, गोरखपुर के पद पर बने रहेंगे। साथ ही, उनके पास अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यूपी राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण, कानपुर का अतिरिक्त कार्यभार भी है।

Gorakhpur News: डिप्टी सीएम के सरप्राइज विजिट से खुली हरनहीं CHC की पोल, CMO को लगाई फटकार

CM Brajesh Pathak harnahi community health center visit

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने आज गोरखपुर दौरे के दौरान हरनी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पर अचानक औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा दिया। बिना किसी पूर्व सूचना के हुए इस निरीक्षण में उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का गहन जायज़ा लिया और मरीजों से सीधे बातचीत कर उन्हें मिल रही सुविधाओं की हकीकत जानी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें 

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article