भूपेन्द्र चौधरी की प्रेस कॉन्फ्रेंस: BJP स्थापना दिवस पर कई कार्यक्रम होंगे, आगामी चुनावों पर जताई जीत की उम्मीद

Press conference of UP BJP President Bhupendra Chaudhary: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने 6 अप्रैल को पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। इस अवसर पर उन्होंने भाजपा की ऐतिहासिक यात्रा, वर्तमान उपलब्धियों और आगामी चुनावों के बारे में चर्चा की।

UP BJP President Bhupendra Chaudhary

रिपोर्ट, आलोक राय, लखनऊ

हाइलाइट्स

  • 6 अप्रैल को BJP का स्थापना दिवस।
  • प्रदेशवासियों को रामनवमी की अग्रिम शुभकामनाएं दी।
  • प्रेस कॉन्फ्रेंस में सपा पर साधा निशाना।

BJP Foundation Day: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में 6 अप्रैल को भाजपा पार्टी का स्थापना दिवस मनाया जाएगा। इस मौके पर UP BJP अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। इस अवसर पर उन्होंने भाजपा की ऐतिहासिक यात्रा, वर्तमान उपलब्धियों और आगामी चुनावों के बारे में चर्चा की।

भूपेन्द्र चौधरी ने बताया कि 6 अप्रैल को भाजपा स्थापना दिवस मनाने के साथ-साथ पूरे प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही, प्रदेशवासियों को रामनवमी की अग्रिम शुभकामनाएं दी गईं। भूपेन्द्र चौधरी ने बताया कि भाजपा की स्थापना 1980 में हुई थी। लेकिन पार्टी का मूलाधार 1951 में जनसंघ के रूप में पड़ा था, जिसे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने शुरू किया था।

भाजपा का विकास और सफलता

भूपेन्द्र चौधरी ने आगे बताया कि पार्टी की शुरुआत काफी संघर्षपूर्ण थी, और इंदिरा गांधी जी की हत्या के बाद हुए चुनाव में पार्टी को मात्र 2 सीटें मिली थीं। लेकिन आज भाजपा देश की प्रमुख राजनीतिक पार्टी बन चुकी है और पिछले तीन बार से केंद्र में सरकार बना रही है। भाजपा के अभियान आज भी देशभर में चलाए जा रहे हैं, जिनमें प्रधानमंत्री मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम का महत्वपूर्ण स्थान है।

ये खबर भी पढ़ें- अखिलेश यादव का बीजेपी पर बड़ा हमला, कहा ‘भाजपा की जीरो टॉलरेंस पॉलिसी हुई जीरो

भाजपा की सामाजिक योजनाएं

भूपेन्द्र चौधरी ने भाजपा की सामाजिक योजनाओं का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि, "उत्तर प्रदेश में 637 शक्ति केंद्र हैं, और पार्टी ने ग्रामीण क्षेत्रों में आयुष्मान कार्ड, बिजली कनेक्शन और महाकुंभ जैसे महत्वपूर्ण आयोजन किए हैं। इसके अलावा, भाजपा ने जिलेवार पंचायत अध्यक्षों के चुनाव में भी बड़ी सफलता हासिल की है।"

विकास के लिए बिना भेदभाव के काम

भूपेन्द्र चौधरी ने कहा कि भाजपा की सरकार "सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास" के सिद्धांत पर काम कर रही है। पार्टी ने संविधान के तहत कई सुधार किए हैं और किसी भी वोट बैंक के आधार पर भेदभाव नहीं किया है। उन्होंने ये भी कहा कि पूर्व सरकार वोट बैंक के लिए काम करती थीं। जबकि भाजपा सरकार भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए लगातार काम कर रही है।

सपा की आलोचना

भूपेन्द्र चौधरी ने समाजवादी पार्टी (SP) की आलोचना करते हुए कहा कि उनका चरित्र जाति, क्षेत्र और भाषा के आधार पर समाज को बांटने वाला है। वहीं भाजपा हर नागरिक के वेलफेयर के लिए काम करती है।

भूपेन्द्र चौधरी ने भाजपा के आगामी चुनावों में विजय का विश्वास जताया और कहा कि पार्टी ने हमेशा देश और प्रदेश के विकास के लिए काम किया है, और आगे भी यही दिशा बनाए रखेगी।

Gorakhpur News: गोरखपुर पुलिस महकमें खलबली, SSP ने चौकी प्रभारी समेत 7 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड, पढ़ें पूरा मामला

Gorakhpur News: गोरखपुर जिले में पुलिस व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने और अनुशासन को प्राथमिकता देने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सात पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।  पढ़ने के लिए क्लिक करें 

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article