Lucknow Kesari kheda flyover: 74 करोड़ का फ्लाईओवर 8 महीने से अधूरा, एक मकान बनी वजह, रक्षामंत्री ने किया था शिलान्यास

Lucknow Kesari kheda railway flyover work update: लखनऊ के केसरीखेड़ा में 74 करोड़ की लागत से बन रहे फ्लाईओवर का काम पिछले 8 महीने से रुका पड़ा है। इसके पीछे की वजह सिर्फ एक मकान हो जो पुल के सामने है।

Lucknow Kesari kheda flyover: 74 करोड़ का फ्लाईओवर 8 महीने से अधूरा, एक मकान बनी वजह, रक्षामंत्री ने किया था शिलान्यास

हाइलाइट्स

  • केसरीखेड़ा फ्लाईओवर 8 माह से निर्माणाधीन
  • सिर्फ एक मकान बना निर्माण में बड़ी बाधा
  • एलडीए ने फिर भेजा बिल्डर को नोटिस

Lucknow Kesari kheda railway flyover work update: लखनऊ के केसरीखेड़ा में बन रहे फ्लाईओवर का काम पिछले 8 महीने से रुका हुआ है। इस पूरे न होने की वजह सिर्फ एक मकान हो जो बिलकुल के सामने बना हुआ है। ये फ्लाईओवर 74 करोड़ रुपए की लागत से बन रहा है। खास बात ये है कि इस फ्लाईओवर का शिलान्यास खुद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया था।

अधूरे पड़े इस फ्लाईओवर को लेकर जब भी जनता सवाल पूछती तो LDA इस मकान को नोटिस थमा देता। जिसके बाद आगे की कार्रवाई हवा में गायब हो जाती है।

निर्माण न होने से लोग परेशान

केसरीखेड़ा फ्लाईओवर का निर्माण कार्य पिछले 8 महीने से रुका हुआ है। जिसकी वजह से रोज हजारों लोग परेशान होते हैं। वहीं एक बार फिर इस फ्लाईओवर का रुका निर्माण चर्चा में है। जिसे लेकर LDA एक बार फिर जाग चुका है। एक बार फिर से खनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने पुल निर्माण में रोड़ा बन रहे मकान के बिल्डर को नोटिस दिया है।

ओवरब्रिज की थी मांग

कृष्णानगर-केसरीखेड़ा क्रॉसिंग पर आए दिन घंटो तक रेलवे फाटक बंद रहता था। जिसके चलते हर बार जाम जैसे हालात हो जाते थे। इससे सबसे ज्यादा दिक्कत ऑफिस आने-जाने वाले को होती थी। लोग आधे से एक घंटे तक जाम में फंसे रहते थे। इससे छुटकारा पाने के लिए स्थानीय लोगों ने सांसद राजनाथ सिंह से फ्लाईओवर बनवाने की गुहार लगाई थी।

फ्लाईओवर बनाने के लिए हुआ सर्वे

फ्लाईओवर बनाने के लिए सेतु निगम, रेलवे और PWD की संयुक्त टीम ने सर्वे किया था। जिसके बाद लगभग 973.56 मीटर लंबे टू लेन फ्लाईओवर के निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया गया थ। शासन ने इस फ्लाईओवर के लिए 8 जुलाई 2023 को मंजूरी दी थी। सरकार ने इस फ्लाईओवर के लिए 74.48 करोड़ रुपए पारित किए गए थे। केसरीखेड़ा फ्लाईओवर का शिलान्यास 17 जुलाई 2023 को रक्षा मंत्री ने किया था।

सिरदर्द बना फ्लाईओवर का निर्माण

74.48 करोड़ रुपए की लागत वाले इस फ्लाईओवर को लोगों को दिक्कत से निजात पाने का एकमात्र रास्ता माना जा रहा था। लेकिन अब यही फ्लाईओवर जनता का सिरदर्द बन चुका है। इसका निर्माण कार्य पिछले 8 महीने से ठप है। इस रूकावट से फ्लाईओवर के दोनों हिस्सों पर बने मकान और दुकानों पर बाधा बनी हुई है।

सही जवाब न मिला तो सील हो सकता है फ्लाईओवर

LDA Notice to houses

LDA के नोटिस के बाद से खलबली मच गई है। बिल्डर अगर संतोषजनक जवाब नहीं देता तो सीलिंग या निर्माण गिराने की कार्रवाई भी हो सकती है। वहीं दूसरी ओर LDA ने इस क्षेत्र में अतिक्रमण की जांच भी शुरू कर दी है। इससे पहले LDA ने ओवरब्रिज के रास्ते पर पड़ रहे मकान को नोटिस भेजा था जिसमें बताया गया कि निर्माण अनधिकृत है।

बिना रूट क्लियरेंस के फ्लाईओवर ​​​​​निर्माण ​शुरू किया

जोनल अधिकारी-3 ने बिल्डर राजेश यादव को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए निर्माण संबंधी सभी दस्तावेज मांगे हैं। एलडीए ने स्पष्ट किया है कि यदि जवाब नहीं मिला तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। निर्माण कार्य नौ मकानों और दुकानों के कारण बीच में रुका हुआ है।

Muzaffarnagar Children Murder Case: फरार चल रहे जुनौद को पुलिस ने दबोचा, दोनों करना चाहते थे शादी, पूछताछ में खोले राज 

UP Muzaffarnagar children murder main accused Junaid Muskan arrested zxc

मुजफ्फरनगर से इंसानियत को झकझोर देने वाला एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। मुजफ्फरनगर की रहने वाली मुस्कान नाम की महिला ने अपने प्रेमी के लिए अपने ही दो मासूम बच्चों की जान ले ली। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें 

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article