UP IPS Posting list 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस में 22 नए IPS अफसरों को ट्रेनिंग के बाद पहली पोस्टिंग, यहां देखें लिस्ट

Lucknow IPS Posting News 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस में 22 नए आईपीएस अफसरों को पहली पोस्टिंग मिली है। 2022 और 2023 बैच के इन अधिकारियों को राज्य के विभिन्न जिलों में ASP और ACP के पदों पर तैनात किया गया है।

_UP Lucknow 22 New IPS Posting list 2022 2023 Batch IPS officers zxc

हाइलाइट्स

  • यूपी में 22 नए IPS अफसरों को पहली पोस्टिंग मिली

  • 2022-23 बैच के अधिकारियों को मिली बड़ी ज़िम्मेदारी

  • ASP और ACP के पदों पर राज्यभर में हुई तैनाती

रिपोर्ट - आलोक राय 

Lucknow IPS Posting News 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ है। पुलिस मुख्यालय लखनऊ द्वारा ट्रेनिंग पूरी कर चुके 22 नए आईपीएस अफसरों को पहली पोस्टिंग दे दी गई है। इनमें 2022 और 2023 बैच के आईपीएस अधिकारी शामिल हैं, जिन्हें प्रदेश के विभिन्न जिलों और कमिश्नरेट में बतौर सहायक पुलिस अधीक्षक (ASP) और सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) के पदों पर तैनाती दी गई है। 

publive-image

नए आईपीएस अधिकारियों को मिली ये महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश में जिन अधिकारियों को पोस्टिंग दी गई है, उनमें प्रमुख नाम और उनकी नियुक्तियाँ निम्नलिखित हैं:

2022 बैच के आईपीएस (IPS Batch 2022) अधिकारियों की पोस्टिंग:

विनायक गोपाल भोसले – ASP, सीतापुर

राजेश गुनावत – ASP, फिरोजाबाद

अरीबा नोमान – ASP, झांसी

कृतिका शुक्ला – ACP, गौतमबुद्धनगर

देवेश चतुर्वेदी – ASP, अयोध्या

विवेक तिवारी – ASP, खीरी

आलोक राज नारायण – ACP, हरदोई

माविस टक – ASP, बांदा

गौतम राय – ACP, बिजनौर

महाडिक अक्षय संजय – ACP, आगरा

2023 बैच के आईपीएस (IPS Batch 2023) अधिकारियों की नियुक्ति:

प्रशांत राज – ASP, प्रतापगढ़

सिद्धार्थ के. मिश्रा – ACP, प्रयागराज

आशना चौधरी – ASP, मथुरा

विश्वजीत शीर्य – ASP, सिद्धार्थनगर

शिवम आशुतोष – ASP, बरेली

अभिनव द्विवेदी – ASP, मुरादाबाद

सोनाली मिश्रा – ASP, गोरखपुर

नताशा गोयल – ACP, पीलीभीत

गोल्डी गुप्ता – ASP, जौनपुर

अरुण कुमार एस. – ACP, फतेहगढ़

दीपक यादव – ACP, उन्नाव

अभिषेक दायाच्या – ACP, गोंडा

कानून व्यवस्था की ज़िम्मेदारी अब युवा कंधों पर

इन युवा आईपीएस अधिकारियों को अब पहली बार मौके पर जाकर कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, और जनता से संवाद की सीधी जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनमें कई अफसर महत्वपूर्ण जिलों में तैनात किए गए हैं, जहां अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग की चुनौती अधिक मानी जाती है। 

Hariyali Teej 2025: हरियाली तीज पर बांके बिहारी के दर्शन का समय 4 घंटे बढ़ाया गया, जानें मंदिर का एंट्री-एग्जिट पॉइंट 

Hariyali Teej 2025 Banke Bihari mandir court increased darshan timing zxc

हरियाली तीज 2025 (Hariyali Teej 2025) के पावन अवसर पर वृंदावन स्थित श्री ठाकुर बांके बिहारी जी मंदिर (Banke Bihari mandir) में इस बार भक्तों को खास सौगात मिलने जा रही है। 27 जुलाई 2025 को ठाकुर जी स्वर्ण और रजत के भव्य हिंडोले में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article