UP IPS Transfer List: यूपी में झांसी, कानपुर देहात सहित 7 जिलों के IPS बदले, आलोक प्रियदर्शी ADCP गाजियाबाद नियुक्त

Uttar Pradesh (UP) IPS Officers Transfer List 2025 Update; उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के पुलिस प्रशासन में बड़े बदलाव किए हैं। 15 IPS अधिकारियों को नए जिलों और विभागों में तैनात किया गया है।

UP IPS Transfer List: यूपी में झांसी, कानपुर देहात सहित 7 जिलों के IPS बदले, आलोक प्रियदर्शी ADCP गाजियाबाद नियुक्त

हाइलाइट्स 

  • यूपी में झांसी, कानपुर देहात सहित 7 जिलों के IPS बदले
  • IPS अभिषेक यादव – पुलिस अधीक्षक (एसपी), पीलीभीत नियुक्त 
  • IPS रोहित मिश्रा – रेलवे पुलिस अधीक्षक, लखनऊ

UP IPS Transfer List: उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के पुलिस प्रशासन में बड़े बदलाव किए हैं। 15 IPS अधिकारियों को नए जिलों और विभागों में तैनात किया गया है। इनमें 7 जिलों में नए पुलिस अधीक्षक (एसपी) नियुक्त किए गए हैं, जबकि कुछ अधिकारियों को प्रमोशन देकर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं।

प्रमुख नियुक्तियाँ

  • IPS आलोक प्रियदर्शी – पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) से प्रोन्नत होकर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था), कमिश्नरेट गाज़ियाबाद बनाए गए।
  • IPS अभिषेक यादव – पुलिस अधीक्षक (एसपी), पीलीभीत नियुक्त।
  • IPS प्रशांत वर्मा – रेलवे पुलिस अधीक्षक, प्रयागराज बनाए गए।
  • IPS अविनाश पांडेय – सेनानायक, 1वीं वाहिनी PAC, लखनऊ।
  • IPS आरती सिंह – एसपी, फतेहगढ़ नियुक्त।
  • IPS रोहित मिश्रा – रेलवे पुलिस अधीक्षक, लखनऊ।
  • IPS सुधा सिंह – पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG), रेलवे लखनऊ बनीं।
  • IPS प्रबल प्रताप सिंह – एसपी, महोबा नियुक्त।
  • IPS पूजा यादव – सेनानायक, 45वीं वाहिनी PAC, अलीगढ़।
  • IPS बीबीजीटीएस मूर्ति – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP), झांसी।
  • IPS अरविंद मिश्रा – एसपी, कानपुर देहात।
  • IPS चक्रेश मिश्रा – एसपी, एएनटीएफ (मुख्यालय), लखनऊ।
  • IPS अमित कुमार-2 – सेनानायक, 24वीं वाहिनी PAC, मुरादाबाद।
  • IPS अंकुर अग्रवाल – एसपी, सीतापुर।
  • IPS पुलाश बंसल – एसपी, बांदा।

कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को और मजबूत करना

सरकार का उद्देश्य प्रदेश में कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को और मजबूत करना है। कुछ जिलों में चुनौतीपूर्ण हालात को देखते हुए अनुभवी अधिकारियों को महत्वपूर्ण पदों पर लगाया गया है। विशेष रूप से गाज़ियाबाद, कानपुर देहात, झांसी और पीलीभीत जैसे संवेदनशील जिलों में नए एसपी की नियुक्ति से अपराध नियंत्रण में सख्ती की उम्मीद है।

Pahalgam Terror: आतंकी हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी का आखिरी वीडियो, परिवार संग ताश खेलते हुए कहा- मैं सबको हरा दूंगा

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए दिल दहलाने वाले आतंकी हमले ने देश भर में शोक की लहर पैदा कर दी है। इस हमले में कानपुर के शुभम द्विवेदी की भी जान चली गई, जिनकी शादी को महज दो महीने ही हुए थे। हमले से ठीक एक दिन पहले शुभम की पत्नी द्वारा पोस्ट किया गया उनका आखिरी वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पढ़ने के लिए क्लिक करें

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article