/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/06/National-Bansal-News.jpeg)
नोएडा (उप्र) 15 जनवरी (भाषा) थाना दादरी पुलिस और आबकारी विभाग ने शुक्रवार को संयुक्त कार्रवाई करते हुए दादरी क्षेत्र में अवैध रूप से पटाखा बनाने वाली एक फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है।
पुलिस ने बताया कि मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया और लाखों रुपये मूल्य के पटाखे तथा इसे बनाने में इस्तेमाल की जाने वाली सामग्री भी बरामद की गई।
पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि थाना दादरी पुलिस व आबकारी विभाग ने एक सूचना के आधार पर शुक्रवार शाम ग्राम मथुरापुर के जंगल में छापा मारा। वहां अवैध रूप से पटाखे बनाने वाली एक फैक्टरी पाई गई।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार किया, जबकि दो अन्य फरार हो गये।
भाषा सं सुभाष
सुभाष
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us