UP Home Gaurd Bharti 2025: यूपी मे सरकारी नौकरी का मौका! 47 हजार होमगार्ड पदों पर होगी भर्ती, पढ़ें पूरी डिटेल्स

UP Home Gaurd Recuitment 2025: उत्तर प्रदेश में जल्द ही 47 हजार से ज्यादा पदों पर UP Home Guard Recruitment 2025 होने जा रही है। इस भर्ती में 44 हजार होमगार्ड स्वयंसेवक और 2314 प्लाटून कमांडर समेत कई पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

UP Home Gaurd Recuitment 2025 44 thousand homegaurd 2314 platoon commander posts vacancy hindi news zxc

हाइलाइट्स

  • यूपी में 47 हजार होमगार्ड पदों पर भर्ती जल्द
  • 44 हजार स्वयंसेवक व 2314 प्लाटून कमांडर पद खाली
  • योगी सरकार बनाएगी अलग होमगार्ड भर्ती बोर्ड

UP Home Gaurd Recuitment 2025: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेस के युवाओं के लिए नौकरी का पिटारा खोला है।  में युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का बड़ा मौका आने वाला है। राज्य सरकार ने संकेत दिए हैं कि प्रदेश में होमगार्ड भर्ती 2025 (Home Guard Recruitment 2025) की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। इसमें करीब 47 हजार पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें सबसे बड़ी संख्या 44 हजार होमगार्ड स्वयंसेवकों (UP Home Guard Vacancy 2025) की होगी, जबकि प्लाटून कमांडर भर्ती (Platoon Commander Recruitment 2025) के 2314 पदों पर भी भर्ती की जाएगी।

पंचायत चुनाव से पहले भर्ती प्रक्रिया

सूत्रों के मुताबिक, राज्य सरकार चाहती है कि यह भर्ती प्रक्रिया पंचायत चुनाव 2026 से पहले पूरी कर ली जाए। इसके साथ ही कंपनी कमांडर और मिनिस्टीरियल स्टाफ के पदों पर भी नियुक्तियां होंगी। कुल मिलाकर यह भर्ती अभियान उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी होमगार्ड भर्ती 2025 मानी जा रही है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सख्ती

हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होमगार्ड संगठन की समीक्षा की थी। उन्होंने साफ निर्देश दिए कि खाली पदों को जल्द भरा जाए। इसके लिए उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की तरह ही एक अलग होमगार्ड भर्ती बोर्ड गठित करने के आदेश दिए गए हैं। यही बोर्ड नई भर्ती नियमावली बनाकर लिखित परीक्षा के माध्यम से चयन करेगा।

आपदा प्रबंधन अनुभव वालों को मिलेगी वरीयता

नई भर्ती में उन अभ्यर्थियों को प्राथमिकता मिलेगी जिन्होंने आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण लिया है या अनुभव प्राप्त किया है। सरकार चाहती है कि आपदा की स्थिति में होमगार्ड संगठन की भूमिका और मजबूत हो।

वर्तमान में इतने पद रिक्त

प्रदेश में अभी होमगार्ड संगठन के हजारों पद खाली पड़े हैं। सरकार के आंकड़ों के मुताबिक:

कंपनी कमांडर – स्वीकृत पद 1151, कार्यरत 368, रिक्तियां 783

सहायक कंपनी कमांडर – स्वीकृत पद 1121, कार्यरत 381, रिक्तियां 770

प्लाटून कमांडर – रिक्तियां 2314

होमगार्ड स्वयंसेवक – रिक्तियां 43,327

मिनिस्टीरियल स्टाफ – स्वीकृत पद 439, कार्यरत 330, रिक्तियां 109

इन रिक्तियों को मिलाकर करीब 47 हजार पदों पर भर्ती होगी।

पहले मंडल स्तर पर होती थी भर्ती

बता दें कि पहले UP Home Guard Recruitment मंडल स्तर पर की जाती थी, लेकिन अब नियमों में बदलाव किया गया है। आने वाले समय में लिखित परीक्षा के जरिए चयन होगा, जिससे प्रक्रिया पारदर्शी और तेज होगी।

युवाओं को रोजगार का बड़ा मौका

इस बार की होमगार्ड भर्ती उत्तर प्रदेश 2025 राज्य के युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर है। खासकर ग्रामीण और अर्धसैनिक सेवाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह एक सुनहरा मौका माना जा रहा है।

UP Outsource Seva Nigam: आउटसोर्स कर्मियों का मानदेह 4 हजार रुपए बढ़ा, सरकार ने किया आउटसोर्स सेवा निगम का गठन

Outsourcing personnel honorarium increased Rs 20,000 UP Outsource Seva Nigam hindi news zxc (1)

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रदेश के लाखों आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के हित में एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई UP Cabinet Meeting 2025 में कुल 15 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इनमें सबसे अहम फैसला रहा उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम लिमिटेड के गठन का।पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें 

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article