UP HEAT WAVE ALERT: यूपी में हीटवेव से 1000 से ज्यादा चमगादड़ों की मौत, झांसी आगरा का पारा हाई

UP HEAT WAVE ALERT: उत्तर प्रदेश इस वक्त भीषण गर्मी के चपेट में है आलम यह है कि इस भीषण गर्मी के कारण झांसी से सटे ललितपुर में दो दिनों के

UP HEAT WAVE ALERT: यूपी में हीटवेव से 1000 से ज्यादा चमगादड़ों की मौत, झांसी आगरा का पारा हाई

हाइलाइट्स

  • ललितपुर में दो दिनों के भीतर ही  1000 से ज्यादा चमगादड़ों की मौत
  • चिड़ियाघर में गर्मी से बचाव के लिए जानवरों के लिए विशेष इंतजाम
  • 24 घंटे में झांसी सबसे गर्म शहर रहा

UP HEAT WAVE ALERT:उत्तर प्रदेश  इस वक्त भीषण गर्मी के चपेट में है आलम यह है कि इस भीषण गर्मी के कारण झांसी से सटे ललितपुर में दो दिनों के भीतर ही  1000 से ज्यादा चमगादड़ों की मौत हो गई। इसके अलावा, जौनपुर में हीटस्ट्रोक से बिजली कर्मी की मौत की खबर है। 

मौसम विभाग ने 17 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। साथ ही पूर्वांचल में बारिश की संभावना जताई है। 24 घंटे में झांसी सबसे गर्म शहर रहा। यहां तापमान 45.2°C रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग ने सलाह दी है कि सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक घर से बाहर न निकलें। धूप से बचाव के लिए फुल कपड़े पहनें, छाता और काला चश्मा इस्तेमाल करें।

वहीं वाराणसी में विश्वनाथ मंदिर के दर्शन करने आए श्रध्दालुओं के धूप से बचाव के लिए जर्मन हैंगर लगाए गए हैं। जिससे की उनके पैरों में धूप ना महसूस हो, उनके पैर ना जले मंदिर परिसर में पेयजल, कूलर, पंखे और ORS की व्यवस्था भी की गई है।

लखनऊ चिड़ियाघर में गर्मी से बचाव के लिए जानवरों के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। चिड़ियाघर प्रशासन ने जानवरों को ठंडक पहुंचाने के लिए कूलर, स्प्रिंकलर और मैट का इस्तेमाल किया है। करीब 25 कूलर और स्प्रिंकलर लगाए गए हैं ताकि जानवर इस भीषण गर्मी से सुरक्षित रह सकें और बीमार न पड़ें। इसके अलावा, जानवरों को धूप से बचाने के लिए बाड़ों के पास भारी संख्या में पेड़-पौधे भी लगाए गए हैं।

जानवरों के लिए गर्मी से बचाव के उपाय

कूलर और स्प्रिंकलर: चिड़ियाघर में जानवरों के लिए कूलर और स्प्रिंकलर लगाए गए हैं ताकि उन्हें ठंडक मिल सके।

मैट: जानवरों के लिए मैट भी लगाई गई है ताकि वे आराम कर सकें।

पेड़-पौधे: जानवरों को धूप से बचाने के लिए बाड़ों के पास पेड़-पौधे लगाए गए हैं। लखनऊ चिड़ियाघर 72 एकड़ में फैला हुआ है और यहां पर विभिन्न प्रकार के जानवरों को देखा जा सकता है। चिड़ियाघर प्रशासन का उद्देश्य जानवरों को सुरक्षित और स्वस्थ रखना है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article