UP Election 2022: मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार होंगी प्रियंका, कांग्रेस ने बनाई खास रणनीति

अगले साल होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव UP Election 2022 के लिए कांग्रेस ने खास तैयारियां शुरू कर दी हैं। बता दें कि, कांग्रेस.........

Uttar Pradesh Election: ‘मिशन 2022’ में जुटीं कांग्रेस महासचिव, कल से 3 दिन के लखनऊ दौरे पर प्रियंका

उत्तर प्रदेश। अगले साल होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव UP Election 2022 के लिए कांग्रेस ने खास तैयारियां शुरू कर दी हैं। बता दें कि, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की अगुवाई में एक विशेष रणनीति बनाई जा रही है।

इस दौरान, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और उत्तर प्रदेश के प्रभारी राजेश तिवारी ने दावा किया कि, प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री पद के लिए कांग्रेस का चेहरा होंगी। उन्होंने कहा कि, जनता प्रियंका को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहती है। उनके नेतृत्व में ही अगले साल विधानसभा चुनाव UP Election 2022 लड़ा जाएगा।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, पार्टी सभी विधानसभा सीटों UP Election 2022 पर अपना प्रत्याशी खड़ा करेगी। जनता के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी प्रियंका को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article